Skip to main content

ताजा खबर

पहली हार का बदला लेने के लिए Team India है बेताब, पुणे में अपने खेल से देगी कड़ा जवाब!

पहली हार का बदला लेने के लिए Team India है बेताब, पुणे में अपने खेल से देगी कड़ा जवाब!

Team India (Image Credit-Instagram)

न्यूजीलैंड के खिलाफ Team India ने टेस्ट सीरीज का आगाज हार के साथ किया था, जहां कीवी टीम के खिलाफ रोहित की सेना को पहले टेस्ट मैच में करारी मात मिली थी। वहीं अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जाना है, जिसमें भारतीय टीम किसी तरह की कोई गलती नहीं करना चाहती और इसे लेकर नेट्स में खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया।

ऋषभ पंत को लेकर आ गई बड़ी अपडेट

न्यूजीलैंड  के खिलाफ Team India के प्रमुख खिलाड़ी ऋषभ पंत का घुटना चोटिल हो गया था, जिसके बाद भी उन्होंने बल्लेबाजी की थी। लेकिन सभी के मन में सवाल था कि, क्या पंत पुणे टेस्‍ट में खेलेंगे या नहीं। वहीं इस सवाल का जवाब टीम इंडिया के हेड कोच गंभीर ने दे दिया है, जहां प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में गंभीर ने पंत को लेकर बयान दिया, गंभीर ने कहा कि- पंत पूरी तरह से फिट हैं और वो दूसरे टेस्ट मैच में विकेटकीपिंग करेंगे।

पुणे टेस्ट मैच के लिए Team India कड़ी मेहनत कर रही है

*Team India और न्यूजीलैंड के बीच कल से शुरू होगा सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच।
*पुणे में होने वाले मैच के लिए भारतीय टीम ने अभ्यास सत्र में जमकर बहाया पसीना।
*टीम के इंस्टा पर आई अभ्यास की तस्वीरें, कोच गंंभीर की थी इस दौरान सब पर नजर।
*रोहित से लेकर केएल ने किया बल्लेबाजी अभ्यास, तो इस दौरान विराट नजर आए काफी खुश।

Team India के अभ्यास सत्र से ये तस्वीरें आई हैं सामने

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

एक नजर डालते हैं गेंदबाजी कोच के इस वाले वीडियो पर भी

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

कुल कितने टेस्ट मैच होंगे इस सीरीज में?

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच कुल 3 टेस्ट मैचों की सीरीज है, जिसमें पहला टेस्ट मैच जीतकर कीवी टीम सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी है। अब दूसरा टेस्ट मैच पुणे में 24 तारीख से खेला जाएगा, वहीं दूसरा टेस्ट मैच 1 तारीख से मुंबई में खेला जाएगा। साथ ही इस सीरीज का पहला मैच हारते ही टीम इंडिया को लेकर एक बड़ा फैसला लिया गया था, जिसके तहत वाशिंगटन सुंदर को टीम के साथ जोड़ा गया है।

আরো ताजा खबर

ENG vs IND 2026: ‘इस फाॅर्मेट में प्रसिद्ध कृष्णा बहुत अहम रहे हैं’ इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले अभिषेक नायर का बड़ा बयान 

Prasidh Krishna (Image Credit- Twitter X) इंंग्लैंड के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के दूसरे मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सहायक कोच व कमेंटेटर अभिषेक नायर, तेज गेंदबाज...

रोनाल्डो के देश से क्रिकेट क्रिकेट खेलने के लिए इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने लिया रिटायरमेंट 

Glenn Maxwell & Moises Henriques. (Photo Source: Twitter) पूर्व अनुभवी ऑलराउंडर मोजेस हेनरिक्स (Moises Henriques) ने ऑस्ट्रेलियाई के घरेलू क्रिकेट से तत्काल प्रभाव से रिटायर होने का फैसला किया है।...

16 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ENG vs IND 2026: इंग्लैंड और भारत के बीच दूसरा वनडे मैच इंग्लैंड और भारत के बीच जारी तीन मैचों की वनडे...

संन्यास के बाद फिर मैदान पर लौटेंगे बेन स्टोक्स, इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़ अब घरेलू क्रिकेट पर फोकस

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया था।...