
Virat Kohli (Photo Source: X)
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज इयान हीली इस चीज को बेसब्री से देखना चाहते हैं कि किस योजना के तहत मेजबान के तेज गेंदबाज विराट कोहली के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज से यह अपील की है कि वो पहले भारतीय बल्लेबाज के फ्रंट पैड को टारगेट करें और फिर उन्हें छोटी गेंद फेकें।
बता दें कि, विराट कोहली को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिना जाता है और उनका प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही जबरदस्त रहा है। हालांकि पिछले कुछ समय से विराट कोहली के फॉर्म में गिरावट देखने को मिली है। पिछले कुछ समय से विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं। हालांकि ऑस्ट्रेलिया में इस दिग्गज खिलाड़ी ने टेस्ट क्रिकेट में जबरदस्त बल्लेबाजी की है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में 13 टेस्ट में 54 के ऊपर के औसत से 1392 रन बनाए हैं। उनके यहां पर सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 169 रन है।
SENQ Breakfast पर बात करते हुए इयान हीली ने कहा कि, ‘सबसे पहले मैं यह देखना चाहता हूं कि हमारे तेज गेंदबाज विराट कोहली के खिलाफ कैसी गेंदबाजी करते हैं। मैं यही कहूंगा कि गेंदबाज पहले विराट कोहली के आगे वाले पैर को टारगेट करें। इसके बाद जैसे ही उन्हें थोड़ी परेशानी हो मेजबान के गेंदबाज छोटी गेंद फेके। इससे विराट कोहली को काफी परेशानी होगी और हम उनका विकेट जल्द ले सकते हैं। अगर इससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा है तो उनके शरीर को टारगेट करें। मुझे पूरा भरोसा है कि विराट कोहली को इससे काफी परेशानी होगी।’
इयान हीली ने विराट कोहली को लेकर दिया बड़ा बयान
इयान हीली ने आगे कहा कि, ‘गेंद को विराट कोहली से दूर रखें ताकि वह आकर गेंद को हिट करना चाहें। फिर आप उनके फ्रंट पैड को टारगेट कर सकते हैं। लेकिन अगर उसका फुटवर्क अच्छा है तो फिर बॉडी को टारगेट करिये। मैं चाहता हूं कि वह एक अनियंत्रित हुक या पुल खेले। मैं निश्चित रूप से पर्थ में उसके खिलाफ एक शॉर्ट लेग रखूंगा।’
ऑस्ट्रेलिया और भारत के खिलाफ 5 मैच की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 22 नवंबर से हो रही है। इन दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट पर्थ में खेला जाएगा। आगामी सीरीज में विराट कोहली अपनी टीम के लिए मैच विनिंग पारी खेलना चाहेंगे।
UK में चोरी-छिपे खींची गई विराट कोहली की तस्वीरें, RCB टीममेट जॉर्डन कॉक्स ने बयां किया पूरा वाकया
ऐतिहासिक! पहली बार नेपाल दौरे पर जाएगी भारतीय टीम, दिसंबर में खेलेगी तीन मैचों की टी20 सीरीज
विंबलडन के ‘रॉयल बॉक्स’ में सचिन तेंडुलकर और अंजलि संग दिखे शुभमन गिल, वायरल तस्वीर ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
ऐतिहासिक लॉर्ड्स टेस्ट में सोफी एक्लेस्टोन का कमाल! बनीं इंग्लैंड की सबसे सफल गेंदबाज

