Skip to main content

ताजा खबर

पर्थ टेस्ट के लिए रवि शास्त्री ने चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग XI, ईश्वरन को नहीं दी जगह, एक नाम चौंकाने वाला

Ravi Shastri And Team India (Photo Source: Twitter)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली 5 मैच की बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज का आगाज 22 नवंबर से होने जा रहा है। इस सीरीज के शुरू होने से पहले टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी टेंशन है कि वो प्लेइंग XI में किसे मौका देंगे। नियमित कप्तान रोहित शर्मा दूसरी बार पिता बने हैं और उनका पर्थ टेस्ट में खेलना थोड़ा मुश्किल नजर आ रहा है।

ऐसे में रोहित शर्मा की जगह यशस्वी जायसवाल के साथ पारी का आगाज कौन करेगा ये सबसे बड़ा सवाल है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का बॉलिंग अटैक क्या होगा इसको लेकर भी टीम मैनेजमेंट को काफी सोच विचार करना होगा। इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने प्लेइंग XI चुना है जिसे देखने के बाद भारतीय टीम मैनेजमेंट का कुछ का काम कुछ हद तक आसान कर दिया है।

पर्थ टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI

रवि शास्त्री की ही कोचिंग में भारत ने पिछली दो बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया को उन्हीं के घर पर धूल चटाई थी। ऐसे में उनका गुरुमंत्र टीम इंडिया के काम आ सकता है। रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में केएल राहुल और अभिमन्यु ईश्वरन के रूप में दो सलामी बल्लेबाजों का विकल्प भारत के पास है। मगर रवि शास्त्री का मानना है कि भारत को इन दोनों की जगह शुभमन गिल को प्रमोशन देकर पारी का आगाज करना चाहिए।

इसी साल गिल ने अपना ओपनिंग स्लॉट छोड़कर नंबर-3 पर खुद बैटिंग करने का फैसला लिया था, लेकिन अब टीम इंडिया को उनकी जरूरत ओपनिंग में है। शास्त्री ने पर्थ टेस्ट की अपनी प्लेइंग XI में शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल को बतौर ओपनर चुना है, वहीं नंबर-3 पर केएल राहुल को जगह दी है। मिडिल ऑर्डर का भार विराट कोहली के साथ ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल संभालते हुए नजर आएंगे।

जुरेल ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ आखिरी अनाधिकारिक टेस्ट की दोनों पारियों में अर्धशतक जड़े थे। इसके अलावा बॉलिंग ऑप्शन की बात करें तो, पूर्व भारतीय कोच ने एक स्पिनर और चार गेंदबाजों के साथ भारत को उतरने की सलाह दी है। शास्त्री का मानना है कि रविंद्र जडेजा या वॉशिंगटन सुंदर में से किसी एक स्पिनर को जसप्रीत बुमराह, आकाशदीप, मोहम्मद सिराज और नीतिश रेड्डी के साथ पर्थ टेस्ट में खेलना चाहिए।

पर्थ टेस्ट के लिए रवि शास्त्री की प्लेइंग XI– शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जड़ेजा/वॉशिंगटन सुंदर, नितीश रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज

আরো ताजा खबर

यशस्वी जायसवाल का न्यूजीलैंड में धमाका, लगातार दूसरे मैच में भारत ए के लिए जड़ा शतक

Yashasvi Jaiswal (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे चार दिवसीय मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ने 138 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इससे पहले उन्होंने पिछले...

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0 की बढ़त

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: India defeated New Zealand by just 4 runs via DLS method (image via getty) शनिवार 7 नवंबर को वेलिंगटन में खेले गए दूसरे वनडे...

रणजी ट्रॉफी 2026-27 (फेज 1) में इन 3 बल्लेबाजों का रहा जलवा, देखें टॉप 3 रन-गेटर्स की लिस्ट

Ranji Trophy 2026-27 (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला चरण बल्लेबाजों के लिए काफी शानदार रहा है। टूर्नामेंट के शुरुआती चार राउंड में कई खिलाड़ियों ने...

NZ vs IND: न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली का ऐतिहासिक कारनामा! तोड़ा रिकी पोंटिंग का बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

Virat Kohli Breaks Ricky Ponting Long-Standing World Record vs New Zealand (image via getty) Virat Kohli breaks Ricky Ponting record: शनिवार, 7 नवंबर को वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे...