Skip to main content

ताजा खबर

पंजाब के खिलाफ कर्नाटक की ओर से रणजी ट्रॉफी मैच नहीं खेलेंगे केएल राहुल: रिपोर्ट्स 

KL Rahul (Photo Source: X)

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणजी के ट्राॅफी के अगले मैच में पंजाब के खिलाफ केएल राहुल (KL Rahul) कर्नाटक की ओर से हिस्सा नहीं ले पाएंगे। इंडिया टुडे की मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसके पीछे बड़ी वजह राहुल की कोहली की चोट है। हालांकि, खिलाड़ी ने इसको लेकर बीसीसीआई मेडिकल स्टाफ को जानकारी दे दी है, और फिलहाल मेडिकल स्टाफ उस पर नजर रख रहे हैं।

लेकिन केएल के हरियाणा के खिलाफ आखिरी रणजी ट्राॅफी मैच में खेलने की पूरी उम्मीद है। तो वहीं कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) एक या दो दिन में पंजाब के खिलाफ कर्नाटक के रणजी स्क्वाॅड की घोषणा कर सकता है। हालांकि, राज्य के अन्य भारतीय खिलाड़ी प्रसिद्ध कृष्णा और देवदत्त पडिक्कल, चयन के लिए उपलब्ध होंगे, क्योंकि ये दोनों वर्तमान में विजय हजारे ट्रॉफी में खेल रहे हैं।

तो वहीं कर्नाटक के खिलाफ 23 जनवरी, गुरुवार से शुरू होने वाले रणजी मैच में पंजाब की ओर से युवा भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल खेलते हुए नजर आने वाले हैं। हाल में ही बीसीसीआई की नई 10 पाॅइंट्स की गाइडलाइन के अनुसार भारतीय खिलाड़ियों का घरेलू क्रिकेट में भाग लेना अब अनिवार्य कर दिया है।

खैर, केएल राहुल के बारे में आपको जानकारी दें, तो वह हाल में ही बाॅर्डर-गावस्कर सीरीज में खेलते हुए नजर आए थे। जहां उन्होंने खेले गए पांच टेस्ट मैचों में 30.67 की औसत और 50.09 के स्ट्राइक रेट से कुल 276 रन बनाए थे।

इस दौरे पर वह टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कुल तीसरे खिलाड़ी थे। तो वहीं अब 32 वर्षीय खिलाड़ी का चयन चैंपियंस ट्राॅफी 2025 के लिए भारतीय टीम में हुआ है। देखने लायक बात होगी कि वह इस टूर्नामेंट में कैसा प्रदर्शन करने वाले हैं?

चैंपियंस ट्राॅफी 2025 के लिए भारतीय टीम का स्क्वाॅड

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह (फिटनेस के अधीन), मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत, और रवींद्र जड़ेजा।

আরো ताजा खबर

5 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. Women’s Asia Cup 2026: यूएई ने इंडोनेशिया पर छह विकेट से आसान जीत हासिल की शुक्रवार, 4 सितंबर को दुबई में खेले गए...

भारत और जापान के बीच एशियन गेम्स में होगा ऐतिहासिक T20I मुकाबला, जानिए इस मैच के बारे में वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Indian cricket team(Image credit Twitter – X) भारत और जापान की क्रिकेट टीमें जल्द ही एक ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में आमने-सामने होंगी। दोनों देशों के बीच यह खास मैच...

‘कोच के पसंदीदा खिलाड़ी वापस आ गए हैं’ अफगानिस्तान T20I टीम में चयन को लेकर पूर्व क्रिकेटर ने गौतम गंभीर पर कसा तंज 

Gautam Gambhir (Image Credit- Twitter X) हाल में ही अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किए गए चोटिल खिलाड़ी वाॅशिंगटन सुंदर...

Duleep Trophy Final: फाइनल से पहले सिराज-पडिक्कल की एंट्री से साउथ जोन को मिली मजबूती

Devdutt Padikkal (Image credit Twitter – X) Duleep Trophy final 2026: दलीप ट्रॉफी 2026-27 के फाइनल मुकाबले से पहले साउथ जोन की टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। टीम में...