
Ricky Ponting (Image Credit- Twitter X)
IPL 2025 के लिए मेगा ऑक्शन आज 24 नवंबर से सऊदी अरब के जेद्दाह शहर में होने वाला है। तो वहीं इस ऑक्शन में कुल 333 खिलाड़ियों के ऊपर बोली लगती हुई नजर आएगी। सभी 10 टीमें टीम में खाली पड़ी 205 जगहों को भरने के इरादे से, इस ऑक्शन में बिडिंग करती हुई नजर आएंगी।
तो वहीं इस मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स (PBKS) सबसे ज्यादा रिमेनिंग पर्स वैल्यू के साथ उतरने वाली टीम है। टीम के पास 110.50 करोड़ रुपए का बजट है। इसके अलाव टीम ने आईपीएल के 18वें सीजन से पहले पूर्व दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर रिकी पाॅन्टिंग को अपनी टीम में कोचिंग की जिम्मेदारी सौंपी है। तो वहीं इस ऑक्शन में पाॅन्टिंग आक्रामक बोली लगाते हुए नजर आने वाले हैं।
गौरतलब है कि इस ऑक्शन में पंजाब टीम की ओर से हिस्सा लेने की वजह से पाॅन्टिंग ने जारी BGT सीरीज में कमेंट्री की ड्यूटी को बीच में ही छोड़ दिया है। पाॅन्टिंग के अलावा लखनऊ सुपर जायंट्स के कोच जस्टिन लैंगर और सनराइजर्स हैदराबाद के कोच डैनियल विटोरी, जो ऑस्ट्रेलिया के सहायक कोच भी हैं, ने जेद्दाह के लिए उड़ान भरने के लिए पहला बीजीटी टेस्ट बीच में ही छोड़ दिया है।
ऑक्शन से पहले रिकी पाॅन्टिंग ने दी बड़ी प्रतिक्रिया
बता दें कि आईपीएल 2025 के लिए ऑक्शन शुरू होने से पहले पाॅन्टिंग की एक वीडियो को पंजाब किंग्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में पाॅन्टिंग ने कहा- मैंने अभी तक कोई पंजाबी नहीं सीखी है।
मैं जाहिर तौर पर एक क्रिकेट कोच के रूप में वहां जा रहा हूं। इसलिए, मैं खिलाड़ियों को कुछ क्रिकेट सिखा सकता हूं, हो सकता है कि वे मुझे कुछ पंजाबी सिखाएं। मैं अपने आईपीएल कोचिंग करियर के इस छोटे से चरण को लेकर उत्साहित हूं, इसलिए यह काफी मजेदार होना चाहिए।
पाॅन्टिंग ने आगे कहा- जाहिर तौर पर यह एक ऐसी टीम है जिसे आईपीएल में इतनी सफलता नहीं मिली है। मैं भाग्यशाली रहा हूं कि मैं कुछ सफल टीमों के साथ रहा, मुंबई इंडियंस और फिर दिल्ली कैपिटल्स, जहां हमने अच्छा प्रदर्शन किया, और हर सीजन प्लेऑफ में बने रहे।
देखें पंजाब किंग्स द्वारा शेयर की गई ये वीडियो
A post shared by IPL (@iplt20)
Women’s Asia Cup 2026: दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर श्रीलंका ने फाइनल में बनाई जगह
MS Dhoni के पास CSK के 1 लाख से ज्यादा शेयर, ऑफ-मार्केट डील से खरीदे
अफगानिस्तान टी20 और एशियन गेम्स के लिए Yash Thakur की हुई टीम इंडिया में एंट्री, इस खिलाड़ी को करेंगे रिप्लेस
पूर्व भारतीय कप्तान ने मैनेजमेंट से संजू सैमसन का सपोर्ट करने को कहा, बोले ‘सूर्यवंशी को मौके मिलेंगे’ 

