Skip to main content

ताजा खबर

‘पंजाबी पंटर’ आईपीएल ऑक्शन में आक्रामक बोली लगाने के लिए तैयार हैं रिकी पाॅन्टिंग 

Ricky Ponting (Image Credit- Twitter X)

IPL 2025 के लिए मेगा ऑक्शन आज 24 नवंबर से सऊदी अरब के जेद्दाह शहर में होने वाला है। तो वहीं इस ऑक्शन में कुल 333 खिलाड़ियों के ऊपर बोली लगती हुई नजर आएगी। सभी 10 टीमें टीम में खाली पड़ी 205 जगहों को भरने के इरादे से, इस ऑक्शन में बिडिंग करती हुई नजर आएंगी।

तो वहीं इस मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स (PBKS) सबसे ज्यादा रिमेनिंग पर्स वैल्यू के साथ उतरने वाली टीम है। टीम के पास 110.50 करोड़ रुपए का बजट है। इसके अलाव टीम ने आईपीएल के 18वें सीजन से पहले पूर्व दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर रिकी पाॅन्टिंग को अपनी टीम में कोचिंग की जिम्मेदारी सौंपी है। तो वहीं इस ऑक्शन में पाॅन्टिंग आक्रामक बोली लगाते हुए नजर आने वाले हैं।

गौरतलब है कि इस ऑक्शन में पंजाब टीम की ओर से हिस्सा लेने की वजह से पाॅन्टिंग ने जारी BGT सीरीज में कमेंट्री की ड्यूटी को बीच में ही छोड़ दिया है। पाॅन्टिंग के अलावा लखनऊ सुपर जायंट्स के कोच जस्टिन लैंगर और सनराइजर्स हैदराबाद के कोच डैनियल विटोरी, जो ऑस्ट्रेलिया के सहायक कोच भी हैं, ने जेद्दाह के लिए उड़ान भरने के लिए पहला बीजीटी टेस्ट बीच में ही छोड़ दिया है।

ऑक्शन से पहले रिकी पाॅन्टिंग ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

बता दें कि आईपीएल 2025 के लिए ऑक्शन शुरू होने से पहले पाॅन्टिंग की एक वीडियो को पंजाब किंग्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में पाॅन्टिंग ने कहा- मैंने अभी तक कोई पंजाबी नहीं सीखी है।

मैं जाहिर तौर पर एक क्रिकेट कोच के रूप में वहां जा रहा हूं। इसलिए, मैं खिलाड़ियों को कुछ क्रिकेट सिखा सकता हूं, हो सकता है कि वे मुझे कुछ पंजाबी सिखाएं। मैं अपने आईपीएल कोचिंग करियर के इस छोटे से चरण को लेकर उत्साहित हूं, इसलिए यह काफी मजेदार होना चाहिए।

पाॅन्टिंग ने आगे कहा- जाहिर तौर पर यह एक ऐसी टीम है जिसे आईपीएल में इतनी सफलता नहीं मिली है। मैं भाग्यशाली रहा हूं कि मैं कुछ सफल टीमों के साथ रहा, मुंबई इंडियंस और फिर दिल्ली कैपिटल्स, जहां हमने अच्छा प्रदर्शन किया, और हर सीजन प्लेऑफ में बने रहे।

देखें पंजाब किंग्स द्वारा शेयर की गई ये वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by IPL (@iplt20)

 

আরো ताजा खबर

‘अच्छी संभावना है’ अश्विन ने एमएस धोनी के SRH के खिलाफ आईपीएल 2026 का अपना पहला मैच खेलने का संकेत दिया

MS Dhoni (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में अब तक मैदान से दूर रहे एम.एस. धोनी की वापसी को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए बड़ी...

IPL 2026: ‘घरेलू मैदान क्यों बदले जा रहे हैं?’ रविचंद्रन अश्विन ने पंजाब किंग्स के मालिकों से पूछा तीखा सवाल

IPL 2026 Ravichandran Ashwin Punjab (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। टीम ने शुरुआत में लगातार सात मैचों तक...

IPL 2026, Match 62: DC बनाम RR मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

DC vs RR (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल के मैच नंबर 62 में दिल्ली कैपिटल्स का सामना एक बार की चैंपियन राजस्थान राॅयल्स से होने वाला है। बता दें...

Women’s T20 World Cup 2026: पाकिस्तान ने महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए की टीम की घोषणा

Pakistan Women Cricket Team (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम ने आज 16 मई, शनिवार को 12 जून से यूके में शुरू होने वाले आईसीसी महिला टी20...