
India Australia Ricky Ponting (Photo Source: Twitter)
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 22 नवंबर से शुरू हो रही है। इस सीरीज को लेकर इस वक्त क्रिकेट जगत में काफी बातें हो रही है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने इस सीरीज को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। पोंटिंग ने उन दो खिलाड़ियों का नाम बताया है, जो उनके मुताबिक इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बना सकता है।
रिकी पोंटिंग ने एक भारतीय और एक ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर को चुना है। दरअसल, पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू में बात करते हुए कहा कि, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में टॉप स्कोर ऋषभ पंत और स्टीव स्मिथ हो सकते हैं। ऋषभ पंत को अब ऑस्ट्रेलिया में खेलने का अनुभव है, जबकि स्टीव स्मिथ पहले से ही ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी हैं और उन्हें अपनी परिस्थितियों का अंदाजा है।
BGT 2024-25 को लेकर रिकी पोंटिंग ने की बड़ी भविष्यवाणी
रिकी पोंटिंग ने कहा, “मुझे लगता है कि स्मिथ, यह सच है कि वह सलामी बल्लेबाज से वापस नंबर 4 पर आ गए हैं, शायद यह महसूस कराता है कि उसके पास साबित करने के लिए और भी बहुत कुछ है। उन्हें ये साबित करना है कि वे नंबर चार पर बेस्ट दे सकते हैं। वहीं, ऋषभ पंत के टीम में वापस आने और संभवतः मध्य क्रम में बल्लेबाजी करने के साथ जब गेंद की चमक और कठोरता थोड़ी कम हो जाती है और वह जिस फॉर्म में है, मैं उसे लीडिंग रन स्कोरर के रूप में भी चुनूंगा।”
रिकी पोंटिंग ने ये भी बताया है कि इस सीरीज को कौन जीतने वाला है। हालांकि, इसकी भविष्यवाणी वे पहले ही कर चुके हैं और उसी प्रिडिक्शन पर अभी भी टिके हुए हैं। रिकी पोंटिंग ने कहा है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जाने वाली इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 3-1 से जीत दर्ज करेगी।
पोंटिंग ने भारत की गेंदबाजी को लेकर कहा, “मोहम्मद शमी की वजह से उस गेंदबाजी समूह में बहुत बड़ा अंतर आ गया है। उस समय (अगस्त में) भी कुछ अटकलें थीं कि शमी फिट होंगे या नहीं। मुझे लगता है कि भारत के लिए हर एक टेस्ट मैच में 20 विकेट लेना सबसे बड़ी चुनौती होगी। मुझे लगता है कि वे मौजूदा बल्लेबाजों के साथ यहां अच्छी बल्लेबाजी करेंगे, लेकिन उनकी परेशानी गेंदबाजी में होने वाली है।
ENG vs IND, 1st ODI: टॉस जीतकर इंग्लैंड ने बल्लेबाजी चुनी, दोनों टीमों की प्लेइंग XI पर डालें नजर
IPL 2027: स्टीफन फ्लेमिंग के बाद कौन बनेगा CSK का नया हेड कोच? ये 3 दिग्गज हैं सबसे बड़े दावेदार
LPL में पहली बार खेलते दिखेंगे शाहीन अफरीदी, PCB ने थमाया NOC; कैंडी रॉयल्स टीम में हुए शामिल
“क्यों नहीं?” लॉर्ड्स में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद अमोल मजूमदार ने किया विमेंस WTC का पुरजोर समर्थन

