Skip to main content

ताजा खबर

न पाकिस्तान, न UAE अब इस देश में हो सकता है चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन, रिपोर्ट आई सामने

India not to travel to Pakistan for Champions Trophy

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान की यात्रा करने से इनकार करने के बाद, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को दुविधा का सामना करना पड़ रहा है। पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी पूरे टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान में करवाने पर अड़े हैं लेकिन यह संभव नहीं है। हालांकि, उन्हें पुनर्विचार करना पड़ सकता है क्योंकि पाकिस्तान मेगा इवेंट की मेजबानी के अधिकार खो सकता है।

एक सूत्र ने स्पोर्ट्स तक के हवाले से कहा, ‘‘अगर पीसीबी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी से पीछे नहीं हटता है तो यह तय है कि भारत के मैच यूएई में और फाइनल दुबई में होगा।’’ सूत्र ने कहा, ‘‘भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी से कहा है कि उसे हाइब्रिड मॉडल स्वीकार्य है बशर्ते फाइनल दुबई में हो, पाकिस्तान में नहीं।’’ पीसीबी ने सोमवार को बीसीसीआई के इस फैसले पर कोई टिप्पणी नहीं की।

दक्षिण अफ्रीका में हो सकता है चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन

लेकिन सूत्रों के अनुसार, आईसीसी ने पीसीबी से पूछा है कि क्या उसे हाइब्रिड मॉडल स्वीकार्य है, जिसमें भारत के मैच और फाइनल दुबई में खेले जाएंगे। आईसीसी ने यह भी कहा कि इसके तहत उसे पूरी मेजबानी फीस और अधिकांश मैच मिलेंगे। सूत्र ने कहा कि PCB अगर चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी से इंकार करता है तो पूरा टूर्नामेंट दक्षिण अफ्रीका में कराया जा सकता है।

इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक सूत्र ने कहा था कि चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी को लेकर आईसीसी से स्पष्टीकरण मांगेगा क्योंकि उसे सिर्फ बताया गया है कि भारतीय टीम टूर्नामेंट के लिए नहीं आएगी लेकिन हाइब्रिड मॉडल के प्रस्ताव पर कोई जानकारी नहीं दी गई है। पीसीबी के एक जानकार सूत्र ने कहा था, ‘‘चैंपियंस ट्रॉफी हाइब्रिड मॉडल पर कराने को लेकर कोई बात नहीं हुई है।’’

पिछले साल एशिया कप में हाइब्रिड मॉडल अपनाया गया था जब भारत के मैच श्रीलंका में और बाकी सारे मैच पाकिस्तान में हुए थे। सूत्र ने कहा, ‘‘पीसीबी अपने कानूनी सलाहकारों से बात करके आईसीसी को ईमेल भेजेगा जिसमें भारत के फैसले पर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। पीसीबी मशविरे और जरूरत पड़ने पर निर्देशों के लिए सरकार के संपर्क में है।’’

আরো ताजा खबर

IPL 2026: DC ने की RR प्लेऑफ राह मुश्किल, 62वें मैच में 5 विकेट दी शिकस्त 

KL Rahul (Image Credit- Twitter X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 62वां मैच खेला गया। बता दें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले...

DC vs RR, Top 10 Memes: दिल्ली बनाम राजस्थान मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, DC vs RR: Top 10 memes (image via X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए 62वें मैच में, दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5...

शुभमन गिल ने KKR के खिलाफ फिर बरसाया कहर, आकाश चोपड़ा बोले- ‘उन्हें छोड़ना बड़ी भूल..’

Aakash Chopra (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में शुभमन गिल लगातार शानदार फॉर्म में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एक और आईपीएल रिकॉर्ड, हासिल की ये खास उपलब्धि

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) राजस्थान राॅयल्स और भारत के युवा सलामी बल्लेबाज 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी, आईपीएल में हर दिन एक नया रिकाॅर्ड बनाते हुए नजर आ रहे...