Skip to main content

ताजा खबर

न धोनी, न रोहित, न कोहली, आखिर कौन है बुमराह का फेवरेट कप्तान? जानिए यहां

न धोनी न रोहित न कोहली आखिर कौन है बुमराह का फेवरेट कप्तान जानिए यहां

Jasprit Bumrah (Photo Source: X/Twitter)

भारत के लिए टी-20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद जसप्रीत बुमराह इस समय काफी उत्साहित हैं। वह भारत के विजयी अभियान में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे। पूरे टूर्नामेंट में जब भी उन्हें गेंद सौंपी गई, उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया। बुमराह ने अपने शानदार करियर के दौरान एमएस धोनी, रोहित शर्मा और विराट कोहली सहित विभिन्न कप्तानों के अंडर में खेला। हालांकि, स्टार तेज गेंदबाज ने इनमें से किसी भी दिग्गज को अपना पसंदीदा कप्तान नहीं बताया है।

इन तीनों दिग्गजों की कप्तानी में बुमराह को काफी कुछ सीखने को मिला। जब उनके उनके फेवरेट कप्तान के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कुछ ऐसा जवाब दिया जिसे जानकर हर कोई दंग रह गया। बूम-बूम ने इस सवाल के जवाब में ना तो विराट कोहली और न एमएस धोनी का नाम लिया और ना ही रोहित शर्मा का।

मेरा पसंदीदा कप्तान हमेशा से मैं ही रहा हूं- जसप्रीत बुमराह

इंडियन एक्सप्रेस के एक इवेंट के दौरान जब जसप्रीत बुमराह से उनके फेवरेट कप्तान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने अपना नाम लिया और उनका ये जवाब सुनकर वहां मौजूद हर कोई हैरान रह गया। बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ 2022 में टेस्ट में कप्तानी की थी, वहीं इंटरनेशनल क्रिकेट में कमबैक के दौरान वह आयरलैंड सीरीज में कप्तान बने थे। इसके अलावा उन्हें कप्तानी का ज्यादा अनुभव नहीं है।

बुमराह ने जवाब देते हुए कहा, “मेरा पसंदीदा कप्तान हमेशा से मैं ही रहा हूं। मैंने कुछ मैचों में कप्तानी की है। जाहिर है कि कई महान कप्तान भी हैं, लेकिन मैं अपना नाम ही लूंगा।” इस दौरान जसप्रीत बुमराह ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि एमएस धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा को महान कप्तान बनाने वाली कौन सी बातें हैं।

उन्होंने खुलासा किया कि धोनी ने उन्हें बहुत सुरक्षा दी और उन्हें अपनी प्रवृत्ति पर भरोसा था। विराट कोहली एक जोशीले कप्तान हैं और उन्होंने टीम को फिटनेस को और अधिक गंभीरता से लेने के लिए सभी को प्रेरित किया। दूसरी ओर, रोहित शर्मा एक ऐसे कप्तान हैं जो अपने खिलाड़ियों के साथ सहानुभूति रखते हैं और उनकी भावनाओं को समझते हैं।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: भारतीय टीम के लिए गुड न्यूज! ऋषभ पंत की वापसी लगभग तय; 12 नवंबर को होगा फिटनेस टेस्ट

Rishabh Pant (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की टीम में वापसी को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज...

सहवाग के बेटे आर्यवीर ने खेली 160 रनों की दमदार पारी; गिल और मयंक अग्रवाल के खास क्लब में हुए शामिल

Aaryavir Sehwag (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 एशिया कप में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।...

IPL 2027: हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह के बड़े ट्रेड को BCCI की हरी झंडी, डील हुई पक्की

IPL 2027: Hardik Pandya Set for Punjab Kings Move as BCCI Clears Direct Swap for MI’s Arshdeep Singh (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले खिलाड़ियों की अदला-बदली...

10 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. IPL 2027: हार्दिक-अर्शदीप ट्रेड को औपचारिक मंजूरी मिली हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह के बीच आईपीएल ट्रेड को औपचारिक मंजूरी मिल गई...