Skip to main content

ताजा खबर

न्यूयॉर्क में शाहीन शाह अफरीदी को भारतीय फैंस के साथ मजाकिया अंदाज में देखा गया, यह रही वीडियो

न्यूयॉर्क में शाहीन शाह अफरीदी को भारतीय फैंस के साथ मजाकिया अंदाज में देखा गया, यह रही वीडियो

Shaheen Shah Afridi (Pic Source-X)

पाकिस्तान के अनुभवी तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को हाल ही में न्यूयॉर्क में कुछ भारतीय फैंस के साथ बातचीत करते हुए देखा गया। बता दें, भारत और पाकिस्तान के बीच 9 जून को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का महत्वपूर्ण मुकाबला खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस मैच को अपने नाम जरूर करना चाहेगी।

जहां एक तरफ भारत ने अपने पहले मुकाबले में आयरलैंड को 8 विकेट से हराया था वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान को अमेरिका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। यह मैच सुपर ओवर तक गया था जिसमें USA ने जीत दर्ज की थी। हालांकि अब भारत के खिलाफ मैच को पाकिस्तान टीम जरूर जीतना चाहेगी। अगर पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच को हार गया तो उनके लिए सुपर 8 में पहुंचना बहुत ही मुश्किल हो जाएगा।

भारत बनाम पाकिस्तान मैच से पहले एक X यूज़र ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की जिसमें देखा जा सकता है कि शाहीन शाह अफरीदी भारतीय फैंस के साथ बैठे हुए बातचीत कर रहे हैं। उन्हें फैंस के साथ मजाक करते हुए भी देखा गया।

यह रही वीडियो:

पाकिस्तान को अगर भारत के खिलाफ मैच जीतना है तो उनके सभी खिलाड़ियों को काफी अच्छा प्रदर्शन करना होगा। USA के खिलाफ बाबर आजम के अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना पाया था। यही नहीं बाबर आजम को भी उस मैच में परेशान होते हुए देखा गया था। भारत की बात की जाए तो टीम के कप्तान रोहित शर्मा इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है और ऋषभ पंत ने भी आयरलैंड के खिलाफ काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी।

भारतीय टीम के गेंदबाज भी इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है। हार्दिक पांड्या ने आयरलैंड के खिलाफ चार ओवर में 27 रन देकर तीन विकेट हासिल किए थे। अब देखना यह है कि भारत बनाम पाकिस्तान मैच में कौनसी टीम जीत दर्ज करती है? यह मुकाबला भारत के समय के अनुसार 9 जून को शाम को 8:00 बजे खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

2 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स भारत के...

SM Trends: 2 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) 2 अगस्त 2026 को अमृतसर की ओर से तरनतारन मेन्स सीनियर के खिलाफ एक दिवसीय जिला मैच में अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 91 गेंदों...

SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स

SL vs IND: Jasprit Bumrah Ruled Out of Sri Lanka Test Series Due to Injury Discomfort: Report (image via getty) भारत के बॉलिंग लाइनअप को एक बड़ा झटका लगा है...

Duleep Trophy 2026-27: साउथ जोन की कमान संभालेंगे तिलक वर्मा, करुण नायर की भी टीम में वापसी; देखें स्क्वाड

Tilak Varma to lead South Zone in Duleep Trophy 2026–27 (image via X) आगामी दलीप ट्रॉफी 2026-27 सीजन के लिए साउथ जोन टीम का कप्तान बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज...