
Indian Team(Image credit Twitter – X)
न्यूजीलैंड दौरे से पहले भारतीय टीम के प्रमुख टेस्ट खिलाड़ियों को परिस्थितियों के अनुकूल ढालने की तैयारी शुरू हो गई है। जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल और ऋषभ पंत जैसे अनुभवी खिलाड़ी न्यूजीलैंड में भारत ए के लिए कम से कम एक चार दिवसीय रेड-बॉल मुकाबला खेल सकते हैं। इसका उद्देश्य खिलाड़ियों को टेस्ट सीरीज से पहले न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में जरूरी मैच प्रैक्टिस देना शामिल है।
बता दें भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। पहला टेस्ट 15 नवंबर से शुरू होने वाला है। यह सीरीज भारत के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अभियान के लिहाज से भी काफी महत्वपूर्ण है। ऐसे में टीम प्रबंधन चाहता है कि टेस्ट टीम के प्रमुख खिलाड़ी सीरीज शुरू होने से पहले रेड बाॅल से क्रिकेट खेलें।
भारत ए टीम न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीन चार दिवसीय मुकाबले खेलेगी। इन्हीं में से कम से कम एक मैच में कुछ सीनियर भारतीय खिलाड़ियों को खेलने का मौका दिया जा सकता है।
बुमराह और राहुल पर खास नजर
जसप्रीत बुमराह को न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में लाल गेंद से अभ्यास कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इससे उन्हें टेस्ट सीरीज से पहले अपनी गेंदबाजी लय हासिल करने में मदद मिलेगी।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार केएल राहुल भी भारत ए के लिए एक मुकाबला खेल सकते हैं। राहुल टेस्ट टीम के अहम बल्लेबाज हैं और न्यूजीलैंड में नई गेंद तथा सीम परिस्थितियों का सामना करने के लिए यह अभ्यास उनके लिए उपयोगी साबित हो सकता है।
पंत भी करेंगे वापसी की तैयारी
ऋषभ पंत भी टेस्ट क्रिकेट में वापसी के लिए भारत ए का रुख कर सकते हैं। वह फिलहाल भारतीय टीम की टेस्ट योजनाओं में महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं और न्यूजीलैंड दौरे से पहले रेड-बॉल क्रिकेट में समय बिताना उनके लिए फायदेमंद होगा। हाल में उन्होंने भारत ए के लिए खेलने की इच्छा भी जताई है।
न्यूजीलैंड की परिस्थितियां तेज गेंदबाजों और सीम मूवमेंट के लिए चुनौतीपूर्ण मानी जाती हैं। ऐसे में भारत का यह कदम खिलाड़ियों को पहले से तैयार करने की रणनीति का हिस्सा है। भारत ए के मुकाबलों से बुमराह, राहुल और पंत को टेस्ट सीरीज से पहले मैच अभ्यास के साथ परिस्थितियों को समझने का भी मौका मिलेगा।
ये भी पढ़ें – Asian Games 2026: ये 3 गेंदबाज रहे विकेट लेने में सबसे आगे
IND vs WI 2026, 1st T20I: भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी, नमन धीर का हुआ टी20आई डेब्यू; देखें प्लेइंग XI
पाकिस्तान क्रिकेट को बड़ा झटका, बोर्ड को आधी कीमत में बेचने पड़े प्रसारण अधिकार: रिपोर्ट
IND vs WI: पहले टी20 मैच क्यों नहीं खेल रहे वैभव सूर्यवंशी? जानें वजह
‘संजू में अभी काफी क्रिकेट बाकी’: चेतेश्वर पुजारा ने सूर्यवंशी के बजाय संजू को बताया अभिषेक शर्मा का सही ओपनिंग पार्टनर

