Skip to main content

ताजा खबर

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम का ऐलान, भुवनेश्वर-शमी को नहीं मिली जगह

Team India (Image Credit- Twitter X)
Team India (Image Credit- Twitter X)

बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया है। पांच वनडे मैचों की सीरीज के पहले तीन मुकाबलों के लिए शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया है, जबकि श्रेयस अय्यर उप-कप्तान की भूमिका में होंगे। चौथे और पांचवें वनडे के लिए श्रेयस अय्यर के कंधों पर टीम के नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारियों के चलते शुभमन गिल और जसप्रीपत बुमराह आखिरी दो वनडे मैचों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम की बागडोर शुभमन गिल के हाथों में होगी। अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल एक बार फिर उप-कप्तान की भूमिका में होंगे।

भारत के न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत 22 अक्टूबर से शुरू होने वाली टी20आई सीरीज से होगी। हालांकि, वनडे टीम में भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी के ना चुने जाने पर फैंस सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देते हुए नजर आए।

पहले तीन वनडे मैचों के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बरार, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा (फिटनेस पर निर्भर) और कुलदीप यादव।

चौथे और पांचवें वनडे मैचों के लिए भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर और उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बरार, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर और कुलदीप यादव।

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर, फिटनेस पर निर्भर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज।

ये भी पढ़ें – 17 अक्टूबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

আরো ताजा खबर

IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स ने पूर्व श्रीलंकाई गेंदबाज चामिंडा वास को फास्ट बाॅलिंग कोच नियुक्त किया 

Chaminda Vaas (Image Credit- Twitter X) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन से पहले दिल्ली कैपिटल्स टीम अपने सपोर्ट स्टाफ में एक के बाद एक बदलाव कर रही है।...

17 अक्टूबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND W vs ZIM W: पहले टी20 में भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम इस समय...

16 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. भारत की 5वें टी20आई टीम में अर्शदीप सिंह की जगह भुवनेश्वर कुमार को शामिल किया गया है भुवनेश्वर कुमार की भारत की...

’26 दिनों तक रिहैब में रहा’: युजवेंद्र चहल ने शराब की लत, एंग्जायटी और तलाक के दर्द पर तोड़ी चुप्पी

Yuzvendra Chahal Reflects on 26-Day Rehab Stint, Anxiety, and Post-Divorce Struggles (image via X) एक भावुक और खुलकर किए गए खुलासे में, भारतीय लेग-स्पिनर युजवेंद्र चहल ने शराब की लत,...