Skip to main content

ताजा खबर

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा टेस्ट हारने के बाद टीम इंडिया ने इन पांच निराशाजनक उपलब्धि को किया अपने नाम

Team India (Photo Source: Getty Images)

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टेस्ट मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था। इस महत्वपूर्ण मैच को न्यूजीलैंड ने 25 रनों से अपने नाम किया। इस टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया ने निराशाजनक प्रदर्शन किया और कई लोगों ने उनकी जमकर आलोचना की है।

बता दें कि, न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के खिलाफ तीन मैच की टेस्ट सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया। इस टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और तमाम फैंस का दिल जीत लिया। टीम इंडिया के खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे। यही नहीं तीसरे टेस्ट को हारने के बाद टीम इंडिया ने 5 निराशाजनक रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। आज हम आपको इन्हीं पांच निराशाजनक रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं।

1- अपने घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली बार हारी टेस्ट सीरीज

Team India (Photo Source: X)

इस सीरीज से पहले टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ एक भी टेस्ट सीरीज नहीं हारी थी। बेंगलुरु में खेले गए पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की और 1-0 की बढ़त बनाई। पुणे टेस्ट में भी कीवी टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन किया और 2-0 से बढ़त बनाई।

तीसरे टेस्ट में भी हार झेलने के बाद पहली बार टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने घर में टेस्ट सीरीज में हार का सामना किया।

2- पहली बार टीम इंडिया अपने घर में 3-0 से हुई क्लीनस्वीप

Team India (Pic Source-X)

इस सीरीज से पहले तीन या उससे ज्यादा मैच में टीम इंडिया को टेस्ट सीरीज में अपने घर में हार का सामना करना नहीं पड़ा है। न्यूजीलैंड ने तीन मैच की टेस्ट सीरीज के पहले दो मुकाबले जीतने के बाद इतिहास रच दिया था। इसके बाद उन्होंने तीसरा टेस्ट भी जीतकर टीम इंडिया को क्लीनस्वीप किया।

मेजबान इससे पहले 2000 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज में 0-2 से हारा था। 24 साल में पहली बार टीम इंडिया अपने घर में क्लीनस्वीप हुई है।

3- टेस्ट सीरीज में तीन या उससे ज्यादा मैच में सबसे ज्यादा डक देखने को मिले

Team India (Pic Source-X)

इस टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के बल्लेबाजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा और वो इसमें बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे। यही नहीं तीनों टेस्ट मैच में 14 बार भारतीय बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल पाए।

ऐसा पहली बार हुआ है जब टीम इंडिया के बल्लेबाज तीन या उससे ज्यादा टेस्ट सीरीज में 14 बार डक पर आउट हुए हो।

4- 1976 के बाद पहली बार लगातार तीन टेस्ट अपने घर में हारने का रिकॉर्ड

Team India (PIC SOURCE-X)

काफी समय से टीम इंडिया अपने घर में काफी आक्रामक खेल खेलती हुई नजर आई है। उनको उनके घर में हराना किसी भी टीम के लिए इतना आसान नहीं है। न्यूजीलैंड ने इस पूरी सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन किया और टीम इंडिया को क्लीनस्वीप किया। उन्होंने लगातार तीन टेस्ट जीते और टीम इंडिया के खिलाड़ियों को बैकफुट पर लाकर खड़ा कर दिया।

इससे पहले मेजबान लगातार तीन टेस्ट अपने घर में 1976 में हारा था। यह निराशाजनक उपलब्धि इन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ हासिल की थी। 48 सालों के बाद टीम इंडिया को एक बार फिर से इस निराशाजनक उपलब्धि को झेलना पड़ा।

5- एक कैलेंडर ईयर में अपने घर में सबसे ज्यादा टेस्ट हार

Team India (Pic Source-X)

साल 2024 टीम इंडिया के लिए अपने घर में खेले गए टेस्ट मैच में काफी खराब रहा है। इस साल उन्होंने अपने घर में सिर्फ एक ही टेस्ट इंग्लैंड के खिलाफ हारा था। हालांकि न्यूजीलैंड के खिलाफ 0-3 से हार झेलने के बाद अब टीम इंडिया के लिए चीजें और भी मुश्किल हो गई है।

इस कैलेंडर ईयर में टीम इंडिया ने चार टेस्ट मैच आ रहे हैं और यह निराशाजनक उपलब्धि भी उनके नाम हो गई है। बता दें कि, इससे पहले टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में टीम इंडिया ने एक कैलेंडर ईयर में अपने घर में इतने मैच नहीं हारे हैं।

আরো ताजा खबर

14 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. ENG vs IND, 1st ODI: टॉस जीतकर इंग्लैंड ने बल्लेबाजी चुनी, दोनों टीमों की प्लेइंग XI पर डालें नजर मंगलवार, 14 जुलाई...

SM Trends: 14 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) मंगलवार, 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले...

ENG vs IND: एजबेस्टन में विराट-गंभीर की दूरी ने खींचा फैंस का ध्यान, नेट्स का वीडियो हुआ वायरल

Virat Kohli, Gautam Gambhir (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे से पहले एजबेस्टन में भारतीय टीम ने अभ्यास किया, लेकिन इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा किसी...

ENG vs IND, 1st ODI: टॉस जीतकर इंग्लैंड ने बल्लेबाजी चुनी, दोनों टीमों की प्लेइंग XI पर डालें नजर

ENG vs IND, 1st ODI: England opted to bat first (image via JioHotstar) मंगलवार, 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में इंग्लैंड के...