Skip to main content

ताजा खबर

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए हर्षित राणा भारतीय टीम में हुए शामिल, कर सकते हैं डेब्यू

Harshit Rana (Photo Source: X/Twitter)

हर्षित राणा ने अपने पिछले कुछ प्रदर्शनों से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया है और यही कारण है कि उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए भारतीय स्क्वॉड में शामिल किया गया है। अब इस कारण से हर्षित रणजी ट्रॉफी में दिल्ली के आगामी मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।

दिल्ली बनाम असम मुकाबले में पहली पारी में राणा ने पहले तो पांच विकेट चटकाए, इसके बाद महत्वपूर्ण मौके पर अर्धशतकीय पारी खेली। फिर जब असम बल्लेबाजी करने आई तो दो विकेट और चटकाए। उन्होंने दिल्ली की जीत में अहम भूमिका निभाई।

राणा पहले दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय स्क्वॉड में थे, लेकिन रणजी ट्रॉफी के लिए रिलीज कर दिया गया। वह काफी लंबे समय से टीम इंडिया के साथ हैं, लेकिन उन्हें मौके नहीं मिल रहे हैं। चयनकर्ताओं की नजर उन पर पूरी तरह है और यही कारण है कि आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भी उन्हें टीम में जगह दी गई है।

तीसरे टेस्ट में डेब्यू कर सकते हैं हर्षित राणा

बता दें कि हर्षित राणा के पास फर्स्ट क्लास क्रिकेट का उतना अनुभव नहीं है, लेकिन सेलेक्टर्स उनकी ऑलराउंड क्षमता पर विश्वास रखते हैं। उनका मानना है कि राणा ऑस्ट्रेलियन पिच पर अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। इसमें हैरान होने वाली कोई बात नहीं होगी, अगर हर्षित राणा को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में डेब्यू करने का मौका मिले। क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चुनौतीपूर्ण सीरीज से पहले उन्हें टेस्ट प्रारूप में खेलने का नजरिया समझने में मदद मिलेगी।

दूसरी तरफ न्यूजीलैंड ने पहले ही सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया है। मेहमान टीम ने बेंगलुरु और पुणे में भारत को हराया। अब तीसरा टेस्ट मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय स्क्वॉड

रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, हर्षित राणा।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 20 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरुआती दौर से बाहर रह सकते हैं, क्योंकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया...

IPL 2026: RCB के लिए बुरी खबर! शुरुआती कुछ मैच नहीं खेल पाएंगे जोश हेजलवुड

Josh Hazlewood (image via getty) ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरुआती दौर से बाहर रह सकते हैं, क्योंकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अपने...

IPL 2026: ग्रोइन इंजरी के कारण सैम करन टूर्नामेंट से बाहर, RR कर रहा है रिप्लेसमेंट की तलाश

IPL 2026: Sam Curran (image via getty) राजस्थान रॉयल्स को 2026 इंडियन प्रीमियर लीग सीजन से पहले एक बड़ा झटका लगा है, क्योंकि टीम के स्टार ऑलराउंडर और नए खिलाड़ी...

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका! शुरुआती मैचों में नहीं खेलेंगे मिचेल स्टार्क

Delhi Capitals to be without Mitchell Starc for start of IPL 2026 (image via getty) ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क आने वाले इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरुआती मैचों में...