Skip to main content

ताजा खबर

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले रोहित शर्मा ने यशस्वी जायसवाल की तारीफ करते हुए दिया बड़ा बयान

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले रोहित शर्मा ने यशस्वी जायसवाल की तारीफ करते हुए दिया बड़ा बयान

Rohit Sharma & Yashasvi Jaiswal (Photo Source: X)

भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने हाल ही में बेहतरीन सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की जमकर प्रशंसा की है। बता दें कि, हाल ही में रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 को अपने नाम किया था। इंडिया की ओर से सभी खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

अब टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत 16 अक्टूबर से बेंगलुरु में हो रही है। हालांकि इस टेस्ट सीरीज से पहले रोहित शर्मा ने अपने ओपनिंग साथी यशस्वी जायसवाल की जमकर प्रशंसा की है। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने टीम इंडिया के लिए ओपनिंग 2023 में वेस्टइंडीज सीरीज के दौरान शुरू की थी।

रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, ‘यशस्वी जायसवाल काफी टैलेंटेड खिलाड़ी है। चाहे कोई भी परिस्थिति हो उन्हें अपने खेल के बारे में अच्छी तरह से पता है। वो अभी भी युवा खिलाड़ी हैं और उन्हें जज करना बहुत ही मुश्किल है। हालांकि उनके अंदर सभी तरीके की सामग्री है। उन्होंने काफी मुश्किल परिस्थिति का सामना किया है और सफलता हासिल की है और यही वजह है कि शानदार खिलाड़ी टीम इंडिया की ओर से खेलते हुए नजर आ रहे हैं।’

यह रिस्क था जो हम लेने के लिए तैयार थे: रोहित शर्मा

बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में रोहित और यशस्वी जायसवाल ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए शुरुआती तीन ओवर में 50 रन का आंकड़ा पार किया था। अभी तक टेस्ट फॉर्मेट में किसी भी टीम ने इतनी जल्दी 50 रन का आंकड़ा पार नहीं किया है। यही नहीं टीम ने 10.1 ओवर में 100 रन बनाए थे जो कि अपने आप में एक अविश्वसनीय रिकॉर्ड है।

रोहित शर्मा ने इसको लेकर मैच के बाद कहा था कि, ‘बल्लेबाजों को इसी मानसिकता के साथ खेलना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा रन बनाने को देखना चाहिए। यह एक रिस्क था जो हम लेने के लिए तैयार थे क्योंकि अगर आप ऐसे बल्लेबाजी करते हैं तो टीम कम स्कोर पर भी ऑलआउट हो सकती है। लेकिन हम लोग तैयार थे भले ही टीम 100 या 150 के अंदर ऑलआउट हो जाती तो भी।’

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट 16 अक्टूबर से बेंगलुरु में शुरू हो रहा है। इसके बाद इन दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट पुणे में खेला जाएगा जिसकी शुरुआत 24 अक्टूबर से हो रही है। 1 नवंबर से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इन दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

30 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. IPL 2026: BCCI का रियान पराग पर बड़ा एक्शन! ‘वेप’ का इस्तेमाल करने पर लगा जुर्माना, पढ़ें बड़ी खबर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान...

SM Trends: 30 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन...

IPL 2026: BCCI का रियान पराग पर बड़ा एक्शन! ‘वेप’ का इस्तेमाल करने पर लगा जुर्माना, पढ़ें बड़ी खबर

IPL 2026: Riyan Parag (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ कोड ऑफ कंडक्ट का...

2027 WC के लिए क्लासेन को संन्यास से वापस बुलाए साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड – इंग्लैंड के पूर्व स्टार ने की अपील

IPL 2026: HEINRICH KLASSEN (image via X) जैसे-जैसे दक्षिण अफ्रीका की धरती पर 2027 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप नजदीक आ रहा है, इंग्लैंड के पूर्व महान बल्लेबाज केविन पीटरसन ने...