
Yashasvi Jaiswal (Image Credit- Twitter X)
भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने आज 2 अक्टूबर, बुधवार को जारी ताजा आईसीसी रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है। बता दें कि अब जायसवाल टाॅप 3 में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। जायसवाल को बांग्लादेश के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन का तोहफा मिला है।
गौरतलब है कि चेन्नई टेस्ट मैच के बाद जायसवाल आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में 5वें नंबर पर थे, लेकिन कानपुर टेस्ट मैच में 51 गेंदों में 72 रनों की शानदार पारी खेलने के बाद, अब वह ताजा जारी रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। जायसवाल की यह करियर बेस्ट रैंकिंग है और उनके इस समय 792 रेटिंग पाॅइंट है, जो किसी भी भारतीय की इस रैंकिंग में सबसे ज्यादा है।
जायसवाल से आगे पहले नंबर पर 899 रेटिंग पाॅइंट के साथ इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट और दूसरे नंबर पर 829 रेटिंग पाॅइंट के साथ केन विलियमसन मौजूद हैं। जायसवाल के अलावा पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली टेस्ट रैंकिंग में छठे और विकेटकीपर ऋषभ पंत 9वें स्थान पर मौजूद हैं। रोहित शर्मा टाॅप 10 से बाहर होने के बाद, पांच स्थान नीचे गिरकर 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं, तो वहीं 16वें नंबर पर शुभमन गिल मौजूद हैं।
जायसवाल के लिए साल 2024 अब तक रहा है शानदार
बता दें कि अभी तक साल 2024 टेस्ट क्रिकेट में यशस्वी जायसवाल के लिए शानदार रहा है। सलामी बल्लेबाज ने अभी तक टीम इंडिया के लिए खेले गए 8 मैचों में 66.35 की शानदार औसत से कुल 929 रन बनाए हैं। तो वहीं कुछ ऐसे ही प्रदर्शन को वह न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में दोहराना चाहेंगे।
कानपुर टेस्ट मैच को जीतने के बाद जायसवाल ने कहा- मुझे लगता है कि मैं बस यही सोच रहा था कि मैं अपनी टीम के लिए क्या कर सकता हूं। चेन्नई में स्थिति अलग थी और यहां (कानपुर) अलग। मैं बस वह करने की कोशिश कर रहा था, जो मुझे अपनी टीम के लिए करना चाहिए और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहा था। हर पारी महत्वपूर्ण है। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करता हूं और उसी तरीके से तैयारी करता हूं।
NZ vs IND: न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीता पांचवा टी20आई, टिम साइफर्ट ने ठोके ताबड़तोड़ 93 रन; भारत ने 3-2 से जीती सीरीज
1 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
न्यूजीलैंड ‘ए’ के खिलाफ तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट से बाहर रहेंगे ऋषभ पंत, पहले टेस्ट में खेलने पर भी संशय: रिपोर्ट्स
ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, आकाश दीप ने भी मचाया धमाल, न्यूजीलैंड ए के खिलाफ भारत ए ने बनाए 346 रन

