Skip to main content

ताजा खबर

न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के बीच मोहम्मद सिराज को मिली कप्तानी की सौगात, पढ़ें बड़ी खबर 

न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के बीच मोहम्मद सिराज को मिली कप्तानी की सौगात, पढ़ें बड़ी खबर 

Mohammed Siraj (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को न्यूजीलैंड के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज के बीच, कप्तानी की एक बड़ी सौगात मिली है। बता दें कि सिराज को रणजी ट्राॅफी 2025-26 के बचे हुए सीजन के लिए हैदराबाद क्रिकेट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी सीरीज के दौरान वनडे टीम में उनकी वापसी के बाद यह नियुक्ति हुई है। हैदराबाद अभी भी एलीट ग्रुप डी में दावेदारी बनाए हुए है, इसलिए चयनकर्ताओं ने टूर्नामेंट के अंतिम चरण के लिए कप्तानी की जिम्मेदारी सिराज को सौंपी है। हैदराबाद को रणजी ट्राॅफी के बचे हुए सीजन में कुल दो मैच खेलने हैं, जिसमें मियां भाई उर्फ मोहम्मद सिराज कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

इन दो मैचों में से हैदराबाद अपना पहला मैच 22 जनवरी से मुंबई के खिलाफ और 29 जनवरी से छत्तीसगढ़ के खिलाफ खेलती हुई नजर आएगी। दोनों ही मैच हैदराबाद टीम, हैदराबाद स्थित राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी। ग्रुप डी में फिलहाल हैदराबाद 13 पाॅइंट्स लिए चौथे स्थान पर है। अगर इन बचे दो मैचों में टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया, तो शायद वह क्वार्टरफाइनल के लिए क्वालिफाई कर सकती है।

हालांकि, सिराज से पहले तिलक वर्मा टीम के कप्तान थे, लेकिन हाल में ही उनकी एक सर्जरी हुई है। तिलक को इस सर्जरी से रिकवर होने में कम से कम तीन हफ्तों का समय लगेगा, जिस वजह से हैदराबाद टीम मैनेजमेंट ने अनुभवी तेज गेंदबाज सिराज को यह जिम्मेदारी सौंपी है।

रणजी ट्राॅफी 2025-26 के बचे हुए सीजन के लिए हैदराबाद टीम

मोहम्मद सिराज (कप्तान), जी राहुल सिंह (उप कप्तान), सीवी मिलिंद, तनय त्यागराजन, के रोहित रायुडू, के हिमातेजा, ए वरुण गौड़, एम अभिरथ रेड्डी, राहुल रादेश (विकेटकीपर), अमन राव पेराला, सीटीएल रक्षण रेड्डी, एन नितिन साई यादव, कनाला नितेश रेड्डी, साई प्रगनय रेड्डी (विकेटकीपर), बी पुन्नैया।

स्टैंडबाय: मिखिल जयसवाल, ए अवनीश राव (विकेटकीपर), कार्तिकेय काक, प्रणव वर्मा, पी नीतीश रेड्डी।

আরো ताजा खबर

14 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ENG vs NZ 2026: दूसरे टेस्ट में केन विलियमसन को रिप्लेस करेंगे विल यंग न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को हाल ही में एक...

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...