Skip to main content

ताजा खबर

न्यूजीलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट को अफगानिस्तान नोएडा में करेगा होस्ट

Afghanistan Cricket Team (Photo Source: X/Twitter)

अफगानिस्तान इस साल न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना एकमात्र टेस्ट मैच नोएडा में होस्ट करेगा। इस चीज की पुष्टि अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आज यानी 27 जुलाई को की। बता दें, यह इन दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मुकाबला है।

अफगानिस्तान की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक 9 टेस्ट मैच खेले हैं। टीम ने अपना पहला मुकाबला 2018 में खेला था। 9 टेस्ट मुकाबलों में अफगानिस्तान ने तीन में जीत दर्ज की है। उन्होंने आयरलैंड, बांग्लादेश और जिंबाब्वे के खिलाफ टेस्ट मैच जीता है।

टेस्ट मैच से पहले न्यूज़ीलैंड टीम 5 सितंबर को 3 दिन के कैंप के लिए नोएडा आएगी। यह टेस्ट मैच 9 सितंबर से शुरू हो रहा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के साथ एक समझौते के तहत अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने नोएडा में इससे पहले भी मुकाबले होस्ट किए हैं।

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष Mirwais Ashraf ने कहा कि, ‘हम लोग इस चीज को लेकर काफी उत्साहित है कि पहली बार क्रिकेट के इतिहास में हम न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ टेस्ट मैच खेल रहे हैं। हमारी टीम के सभी खिलाड़ी काफी उत्साहित हैं और वो भी इस एकमात्र टेस्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। न्यूजीलैंड टीम का प्रदर्शन सभी फॉर्मेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है और हमें पूरा भरोसा है कि बहुत जल्द हम न्यूजीलैंड क्रिकेट के साथ लिमिटेड ओवर सीरीज का भी समझौता करेंगे।’

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अफगानिस्तान का प्रदर्शन रहा था काफी अच्छा

बता दें, हाल ही में खत्म हुए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अफगानिस्तान टीम का प्रदर्शन अच्छा रहा था और उन्होंने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। अफगानिस्तान ने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया को भी हराया था।

हालांकि उन्हें सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। सभी क्रिकेट फैंस ने अफगानिस्तान टीम के प्रदर्शन की जमकर प्रशंसा की थी। अब देखना यह है कि आगामी एकमात्र टेस्ट मैच में अफगानिस्तान टीम का प्रदर्शन न्यूजीलैंड के खिलाफ कैसा रहता है?

আরো ताजा खबर

SA20 में प्रिटोरिया कैपिटल्स की सफलता का क्रेडिट केशव महाराज ने सौरव गांगुली को दिया

Keshav Maharaj Sourav Ganguly (Image credit Twitter – X) प्रिटोरिया कैपिटल्स के कप्तान केशव महाराज ने SA20 के 2025-26 सीजन में टीम के शानदार प्रदर्शन का श्रेय मुख्य कोच सौरव...

‘यह एक बेहतरीन मौका हो सकता है’ आकाश चोपड़ा ने श्रीलंका दौरे पर आकिब नबी के इंटरनेशनल डेब्यू का समर्थन किया

Auqib Nabi (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि तेज गेंदबाज आकिब नबी के लिए श्रीलंका दौरा करियर बदलने वाला साबित हो सकता...

समरीन कौर के प्यार में लाॅक हुए अर्शदीप सिंह! रूमर्ड गर्लफ्रेंड की पोस्ट पर क्रिकेटर ने किया प्यारा कमेंट 

Arshdeep Singh with Samreen Kaur (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और पंजाबी माॅडल-एक्ट्रेस समरीन कौर की एक साथ घूमने की वीडियो, अक्सर सोशल...

बड़ी खबर! श्रीलंका दौरे के बाद शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में खेलेंगे शुभमन गिल

Shubman Gill Sher-e-Punjab T20 League Sri Lanka Test series (Image credit Twitter – X) भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल अगले कुछ हफ्तों तक लगातार क्रिकेट खेलते नजर आएंगे।...