Skip to main content

ताजा खबर

नो-बॉल को लेकर मिस्बाह उल हक और शाहिद अफरीदी के बीच देखी गई मजेदार भिड़ंत, यह रही वीडियो

Shahid Afridi and Misbah Ul Haq (Pic Source-X)

वर्ल्ड चैंपियनशिप लीजेंड्स 2024 टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला पाकिस्तान चैंपियंस बनाम ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के बीच में खेला गया था। इस मुकाबले को पाकिस्तान चैंपियंस ने 5 विकेट से अपने नाम किया। हालांकि मुकाबले के दौरान पाकिस्तान चैंपियंस के शाहिद अफरीदी और मिस्बाह उल हक के बीच नो-बॉल को लेकर मजेदार भिड़ंत देखने को मिली।

दरअसल पाकिस्तान चैंपियंस की पारी का 19वां ओवर लेकर आए Nathan Coulter-Nile ने मिस्बाह उल हक को एक हाई फुल टॉस फेंकी। मिस्बाह उल हक ने इसे डीप मिडविकेट की ओर खेला। इसके बाद अंपायर ने मैच को इसलिए थोड़ी देर के लिए रोका क्योंकि वो यह देखना चाहते थे कि यह नो-बॉल है या नहीं। इसी बीच शाहिद अफरीदी और मिस्बाह उल हक को आपस में इस नो-बॉल के लिए बातचीत करते हुए देखा गया।

एक तरफ से मिस्बाह उल हक कह रहे थे कि यह नो-बॉल है वहीं शाहिद अफरीदी का मानना था कि यह गेंद बिल्कुल ठीक है। जब तक अंपायर का निर्णय नहीं सामने आया तब तक दोनों के बीच इसको लेकर लगातार बहस होते हुए देखी गई। हालांकि अंत में शाहिद अफरीदी इसको लेकर सही साबित हुए।

यह रही वीडियो:

Misbah: “No ball hei No ball hei”
Afridi: “nhe hei”
Misbah: “ball upr hei”
Afridi: “nhe hei”
Misbah: “No ball hei Lala”
Afridi: “Misbah neechy lag rhe hei”
Misbah: “nhe Lala upr hei”
and Shahid Afridi is proven right.

their banter is so funny i canʼt 😭🤣😭#ShahidAfridi | #WCL pic.twitter.com/pqBO9gRUJ9

— o/¹⁰🐐|Shahid Afridiʼs era❤️‍🔥 (@LoyalAfridian10) July 4, 2024

मैच की बात की जाए तो ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 189 रन बनाए। टीम की ओर से आरोन फिंच ने 68 रनों की पारी खेली जबकि बेन डंक ने 27 रन बनाए। Callum Ferguson ने 26* रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली जबकि Nathan Coulter-Nile ने 25 रनों का योगदान दिया।

जवाब में पाकिस्तान चैंपियंस ने इस मैच को 5 विकेट रहते अपने नाम किया। टीम की ओर से कप्तान यूनुस खान ने 63 रन बनाए जबकि मिस्बाह उल हक ने 46* रनों की आक्रामक पारी खेली। शोएब मलिक ने 23 रनों का योगदान दिया जबकि शोएब मकसूद ने 21 रन बनाए। यही नहीं पाकिस्तान चैंपियंस ने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के अपने दूसरे मैच में वेस्टइंडीज को 29 रनों से करारी शिकस्त दी।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: क्रिस श्रीकांत ने चुनी आरसीबी की प्लेइंग इलेवन, वेंकटेश अय्यर को किया बाहर

Kris Srikkanth RCB (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय ओपनर क्रिस श्रीकांत ने आईपीएल 2026 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की अपनी पसंदीदा प्लेइंग इलेवन चुनी है, जिसमें उन्होंने...

पॉल स्टर्लिंग ने छोड़ी आयरलैंड की T20I कप्तानी, ODI में बने रहेंगे लीडर

Paul Stirling (Image credit Twitter – X) आयरलैंड क्रिकेट टीम के अनुभवी खिलाड़ी पॉल स्टर्लिंग ने टी20 इंटरनेशनल टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। हालांकि, वह वनडे टीम...

IPL 2026: पंजाब किंग्स के ये 3 गेंदबाज बन सकते हैं जीत की कुंजी

IPL 2026 Top 3 Punjab Kings bowlers (Image credit Twitter – X) पंजाब किंग्स (PBKS) आईपीएल 2026 में एक बार फिर खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी। पिछले...

19 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक तीसरी दफा बने पिता, बेटी ‘राहा’ का किया स्वागत! भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और उनकी पत्नी दीपिका...