
(Image Credit- Instagram)
हाल ही में जो टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज हुई थी, उस टी20 सीरीज का Rishabh Pant हिस्सा नहीं थे। वहीं अब पंत इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलते हुए नजर आएंगे, इस बीच पंत काफी समय से नेट्स के साथ-साथ फिटनेस पर भी काफी काम कर रहे हैं और इसी का एक नजारा सोशल मीडिया पर देखने को मिला है।
सड़क हादसे के बाद बड़ा बदलाव आया है Rishabh Pant में
जी हां, Rishabh Pant एक भयानक सड़क हादसे का शिकार हुए थे, उसके बाद से पंत में एक बड़ा बदलाव आया है। इस बदलाव के तहत पंत अपनी फिटनेस पर काफी ज्यादा ध्यान देने लग गए हैं, साथ ही वो सड़क हादसे के बाद पतले भी हो गए और वो अब हर दिन GYM में वर्क आउट करते हुए नजर आ जाते हैं। एक इंटरव्यू में पंत ने बोला था कि, वो अपनी फिटनेस पर काफी पहले काम करना चाह रहे थे और सड़क हादसे के बाद उनको ये मौका मिला भी।
Rishabh Pant ने किया खास दोस्त संग वर्क आउट
*Rishabh Pant ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक नई तस्वीर शेयर की है।
*इस तस्वीर में पंत के साथ नजर आए साथी बल्लेबाज शुभमन गिल भी।
*GYM की है तस्वीर, दोनों के साथ अभिषेक नायर ने भी किया वर्क आउट।
*वहीं नेट्स के अलावा पंत फिटनेस पर भी पहले से ज्यादा ध्यान देते हैं अब।
ये इंस्टा स्टोरी शेयर की है Rishabh Pant ने
View this post on Instagram
A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)
टीम इंडिया ने पहले वनडे मैच के लिए नेट्स में किया कड़ा अभ्यास
दूसरी ओर टीम इंडिया के खिलाड़ी अब वनडे सीरीज की तैयारियों में जुट गए हैं, जहां खिलाड़ियों ने सीरीज के पहले मैच के लिए नेट्स में जमकर पसीना बहाया। दोनों टीमों के बीच इस बार 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी, पहला मैच 6 फरवरी को नागपुर में होगा। उसके बाद दूसरा मैच 9 फरवरी को कटक के मैदान पर खेला जाएगा, तो सीरीज का आखिरी और तीसरा मैच 12 फरवरी को अहमदाबाद में होगा। वैसे इंग्लिश टीम ने भारत दौरे का आगाज हार के साथ किया है, जहां इस टीम को टी20 सीरीज में करारी हार का सामना करना पड़ा था।
एक नजर डालते हैं इस पोस्ट पर भी
View this post on Instagram
A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)
NZ vs IND 2026, 5th T20I: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, वरुण चक्रवर्ती को मिली टीम में जगह; देखें प्लेइंग XI
‘यह शर्मनाक है’ – केप टाउन टेस्ट में हार के बाद पैट कमिंस की टीम पर बरसे डेविड वॉर्नर
‘RCB के साथी खिलाड़ी विराट कोहली के खिलाफ खेलना मजेदार रहेगा’ वनडे सीरीज से पहले जैकब डफी ने दिया बड़ा बयान
“अभिषेक शर्मा में है टीम इंडिया की कप्तानी करने का दम” – युवराज सिंह ने खुलकर किया समर्थन

