
Rishabh Pant And Axar Patel (Image Credit- Instagram)
22 गज के अलावा Rishabh Pant सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं, जहां उनकी आए दिन स्टाइलिश तस्वीरें देखने को मिल जाती है। ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ है, लेकिन इस बार जो पंत ने पोस्ट शेयर किया है उस पर उनके साथी खिलाड़ी ने कमाल का कमेंट कर दिया है और इस कमेंट पर हजारों लाइक्स चुके हैं।
रणजी मैच में फ्लॉप रहे थे Rishabh Pant
कुछ समय पहले ही दिल्ली टीम ने सौराष्ट्र के खिलाफ रणजी मैच खेला था, उस मैच का Rishabh Pant भी हिस्सा थे। ऐसे में फैन्स को उम्मीदें थी की पंत का शानदार खेल देखने को मिलेगा, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ और पंत दोनों पारियों में अपने बल्ले से फ्लॉप साबित हुए। वहीं सौराष्ट्र टीम की तरफ से इस मुकाबले में सर जडेजा ने 12 विकेट अपने नाम कर मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता था।
Rishabh Pant की ये तस्वीरें और अक्षर पटेल का कमेंट…
*हाल ही में Rishabh Pant ने सोशल मीडिया पर अपनी दो तस्वीरें शेयर की थी।
*किसी शूट की थी तस्वीरें, पंत ने पहन रखी थी काफी ज्यादा ही अतरंगी जैकेट।
*कैप्शन में लिखा था- In the world of algorithms, choose to stay human।
*अक्षर पटेल ने पोस्ट के कमेंट बॉक्स में लिखा-Nice mere human।
अक्षर पटेल ने Rishabh Pant के इस पोस्ट पर किया कमेंट
A post shared by Rishabh Pant (@rishabpant)
IPL में फिर से कप्तानी करते हुए नजर आएगा ये खिलाड़ी
दूसरी ओर ऋषभ पंत एक बार फिर से IPL में कप्तानी करते हुए नजर आने वाले हैं, जहां पंत अपनी नई टीम यानी की LSG की कप्तानी करेंगे। जिसका ऐलान कुछ दिनों पहले ही हुआ है, ऐसे में पंत पर बल्लेबाजी के साथ-साथ कप्तानी की डबल जिम्मेदारी होगी। दूसरी ओर पंत को LSG टीम ने 27 करोड़ से ज्यादा की रकम में अपने नाम किया है जो अपने नाम में एक रिकॉर्ड रकम है। वैसे श्रेयस अय्यर पर भी मेगा ऑक्शन में पैसों की बारिश हुई थी, जहां उनको पंजाब टीम ने 26 करोड़ से ज्यादा की रकम में खरीदा था।
एक नजर इस तस्वीर पर भी
A post shared by Rishabh Pant (@rishabpant)
NZ vs IND 2026, 5th T20I: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, वरुण चक्रवर्ती को मिली टीम में जगह; देखें प्लेइंग XI
‘यह शर्मनाक है’ – केप टाउन टेस्ट में हार के बाद पैट कमिंस की टीम पर बरसे डेविड वॉर्नर
‘RCB के साथी खिलाड़ी विराट कोहली के खिलाफ खेलना मजेदार रहेगा’ वनडे सीरीज से पहले जैकब डफी ने दिया बड़ा बयान
“अभिषेक शर्मा में है टीम इंडिया की कप्तानी करने का दम” – युवराज सिंह ने खुलकर किया समर्थन

