
पेरिस ओलंपिक से पहले नीरज चोपड़ा और हार्दिक पांड्या की ब्रांड वैल्यू लगभग बराबर थी, लेकिन पेरिस ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने के बाद नीरज की ब्रांड वैल्यू में फायदा हुआ है। फाइनेंशियल एडवाइजरी क्रोल (Kroll) के मुताबिक नीरज चोपड़ा की ब्रांड वैल्यू 330 करोड़ रुपये पार करने वाली है। भारत में नॉन-क्रिकेटर स्पोर्ट्सपरसन में सबसे ज्यादा ब्रांड वैल्यू नीरज चोपड़ा की ही है। हार्दिक की ब्रांड वैल्यू लगभग 38 मिलियन अमरीकी डॉलर (318 करोड़ रुपए)है।
हार्दिक भारतीय क्रिकेटरों की ब्रांड वैल्यू में पांचवें स्थान पर हैं। हाल ही में Kroll की जारी सेलिब्रिटी ब्रांड वैल्यूएशन रिपोर्ट 2023 के अनुसार विराट की ब्रांड वैल्यू 22.79 मिलियन डॉलर (1904 करोड़ रूपए ) हो गई है। जो बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और रणवीर सिंह से काफी ज्यादा है। विराट कोहली स्पॉन्सरशिप के मामले में सबसे आगे हैं।
नीरज चोपड़ा के साथ -साथ मनु भाकर की ब्रैंड वैल्यू में भी हुआ इजाफा
नीरज चोपड़ा ने 2020 टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था और इसके बाद पेरिस ओलंपिक गेम्स में सिल्वर मेडल जीता। वहीं पेरिस ओलंपिक गेम्स में मनु भाकर ने शूटिंग में भारत की ओर से दो इवेंट में ब्रोन्ज मेडल जीते थे। मनु भाकर की ब्रांड वैल्यू भी पेरिस ओलंपिक गेम्स के बाद तेजी से बढ़ी है। रिपोर्ट की माने तो पेरिस ओलंपिक गेम्स से पहले भाकर की एंडॉर्समेंट फीस 25 लाख रुपये थी, जो अब 1 करोड़ पार कर गई है।
सॉफ्ट ड्रिंक ब्रांड थम्स अप (Thums Up) के साथ मनु भाकर की डील 1.5 करोड़ रुपये में हुई है। आईओएस स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट के सीईओ और एमडी नीरव तोमर ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया था कि पेरिस ओलंपिक के बाद से करीब 40 ब्रांड्स ने मनु भाकर को अप्रोच किया है। आईओएस स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट मनु भाकर को मैनेज करती है।
ICC ने किया 2027 ODI वर्ल्ड कप के वेन्यू का खुलासा, तीन देशों की इन जगहों पर खेला जाएगा टूर्नामेंट
अल्जारी जोसेफ ने वेस्टइंडीज हेड कोच डैरेन सैमी के बयान का दिया करारा जवाब, कहा ‘मैं उनका नहीं, टीम का प्रतिनिधित्व करता हूं’
31 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
SM Trends: 31 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

