Skip to main content

ताजा खबर

नीरज चोपड़ा के ब्रैंड वैल्यू में हुआ करोड़ों का इजाफा, कमाई के मामले में हार्दिक को छोड़ा पीछे

नीरज चोपड़ा के ब्रैंड वैल्यू में हुआ करोड़ों का इजाफा, कमाई के मामले में हार्दिक को छोड़ा पीछे
Hardik Pandya & Neeraj Chopra (Photo Source: Getty Images)पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीता था। उसके बाद नीरज की ब्रैंड वैल्यू में काफी बड़ा इजाफा देखने को मिला है। नीरज चोपड़ा की ब्रांड वैल्यू पेरिस ओलंपिक गेम्स के बाद 330 करोड़ रुपये पार करने वाली है, अगर ऐसा होता है तो नीरज चोपड़ा ब्रांड वैल्यू के मामले में भारतीय स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या से आगे निकल सकते हैं।

पेरिस ओलंपिक से पहले नीरज चोपड़ा और हार्दिक पांड्या की ब्रांड वैल्यू लगभग बराबर थी, लेकिन पेरिस ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने के बाद नीरज की ब्रांड वैल्यू में फायदा हुआ है। फाइनेंशियल एडवाइजरी क्रोल (Kroll) के मुताबिक नीरज चोपड़ा की ब्रांड वैल्यू 330 करोड़ रुपये पार करने वाली है। भारत में नॉन-क्रिकेटर स्पोर्ट्सपरसन में सबसे ज्यादा ब्रांड वैल्यू नीरज चोपड़ा की ही है। हार्दिक की ब्रांड वैल्यू लगभग 38 मिलियन अमरीकी डॉलर (318 करोड़ रुपए)है।

हार्दिक भारतीय क्रिकेटरों की ब्रांड वैल्यू में पांचवें स्थान पर हैं। हाल ही में Kroll की जारी सेलिब्रिटी ब्रांड वैल्यूएशन रिपोर्ट 2023 के अनुसार विराट की ब्रांड वैल्यू 22.79 मिलियन डॉलर (1904 करोड़ रूपए ) हो गई है। जो बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और रणवीर सिंह से काफी ज्यादा है। विराट कोहली स्पॉन्सरशिप के मामले में सबसे आगे हैं।

नीरज चोपड़ा के साथ -साथ मनु भाकर की ब्रैंड वैल्यू में भी हुआ इजाफा

नीरज चोपड़ा ने 2020 टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था और इसके बाद पेरिस ओलंपिक गेम्स में सिल्वर मेडल जीता। वहीं पेरिस ओलंपिक गेम्स में मनु भाकर ने शूटिंग में भारत की ओर से दो इवेंट में ब्रोन्ज मेडल जीते थे। मनु भाकर की ब्रांड वैल्यू भी पेरिस ओलंपिक गेम्स के बाद तेजी से बढ़ी है। रिपोर्ट की माने तो पेरिस ओलंपिक गेम्स से पहले भाकर की एंडॉर्समेंट फीस 25 लाख रुपये थी, जो अब 1 करोड़ पार कर गई है।

सॉफ्ट ड्रिंक ब्रांड थम्स अप (Thums Up) के साथ मनु भाकर की डील 1.5 करोड़ रुपये में हुई है। आईओएस स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट के सीईओ और एमडी नीरव तोमर ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया था कि पेरिस ओलंपिक के बाद से करीब 40 ब्रांड्स ने मनु भाकर को अप्रोच किया है। आईओएस स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट मनु भाकर को मैनेज करती है।

আরো ताजा खबर

भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

NZ vs IND: Glenn Phillips Shatters World Record for Most Runs in a Bilateral T20I Series (image via getty) रविवार, 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने...

NZ vs IND: टीम इंडिया ने टी20 में किया कमाल, साल 2026 में 400 छक्के लगाने वाली बनी पहली टीम

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आखिरी मुकाबला हैमिल्टन के सेडन पार्क मैदान पर खेला गया। मुकाबले...

NZ vs IND: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड के खिलाफ ठोक दिए रिकाॅर्ड छक्के

Indian Team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया एक कैलेंडर वर्ष में 400 छक्के लगाने...

NZ vs IND: न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीता पांचवा टी20आई, टिम साइफर्ट ने ठोके ताबड़तोड़ 93 रन; भारत ने 3-2 से जीती सीरीज

NZ vs IND 2026, 5th T20I: Tim Seifert (image via getty) 1 नवंबर, रविवार को हैमिल्टन के सेडन पार्क स्टेडियम में, 5 मैचों की टी20आई सीरीज के पांचवे मुकाबले में...