Skip to main content

ताजा खबर

नीतीश रेड्डी ने अपने दूसरे ही मैच में रच दिया इतिहास, आज तक हार्दिक पांड्या भी नहीं कर पाए ये कारनामा

नीतीश रेड्डी ने अपने दूसरे ही मैच में रच दिया इतिहास, आज तक हार्दिक पांड्या भी नहीं कर पाए ये कारनामा

Nitish Kumar Reddy (Photo Source: X)

टीम इंडिया के लिए 6 अक्टूबर 2024 को ग्वालियर में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए पहले टी-20 मैच में दो खिलाड़ियों ने इंटरनेशनल डेब्यू किया। इनमें एक तेज गेंदबाज मयंक यादव थे और दूसरे थे ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी। डेब्यू के बाद से ही दोनों प्लेयर्स को लेकर चर्चा हो रही है। हालांकि पहले मैच में नीतीश कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। वो उस मैच में थोड़े से नर्वस नजर आए।

दो दिन के बाद 9 अक्टूबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नीतीश कुमार रेड्डी अलग ही तेवर में नजर आए और उन्होंने एक ऐसा इतिहास रच दिया, जो भारत का कोई अन्य ऑलराउंडर नहीं कर पाया है। दरअसल, नीतीश रेड्डी भारत के पहले ऐसे ऑलराउंडर बन गए हैं, जिन्होंने एक ही T20I मैच में 70 रनों से ज्यादा की पारी खेली और 2 विकेट भी निकाले।

नीतीश रेड्डी ने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए जीता POTM अवॉर्ड

टी-20 में अब तक भारत के लिए कई प्लेयर्स बतौर ऑलराउंडर खेल चुके हैं, लेकिन कोई भी इस तरह का कमाल नहीं दिखा पाया। उन्होंने अपने दूसरे ही मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी हासिल किया। बांग्लादेश के खिलाफ दिल्ली में उन्होंने 34 गेंदों में 4 चौके और 7 छक्कों की मदद से 74 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 217.65 का था। वहीं, गेंदबाजी में उन्होंने चार ओवर फेंके, जिनमें 23 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए।

नीतीश रेड्डी भारत के लिए दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड अपने नाम किया है। रोहित शर्मा ने 20 साल 143 दिनों की उम्र में T20I में मैन ऑफ द मैच हासिल किया था, जबकि नीतीश रेड्डी ने 21 साल 136 दिनों की उम्र में इस अवॉर्ड को हासिल किया।

रवि बिश्नोई ने 21 साल 164 दिनों की उम्र में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जड़ा है। नीतीश रेड्डी ने तीसरे मैच के लिए भी अपनी जगह प्लेइंग इलेवन में पक्की कर ली है और आने वाले मैचों में उनको टी20 टीम में मौका मिलने की पूरी उम्मीद है, क्योंकि वो आगे जाकर हार्दिक पांड्या की तरह एक अच्छे पेस बॉलिंग ऑलराउंडर बन सकते हैं।

আরো ताजा खबर

सूर्यकुमार यादव को फिर से मिली कप्तानी, इस टूर्नामेंट में संभालेंगे टीम की कमान 

Suryakumar Yadav Breaks Silence on India Comeback Plans (image via getty) भारत को अपनी कप्तानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को मुंबई...

‘खेल के प्रति जुनून’ क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई

Virat Kohli and Suresh Raina (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।...

38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) Virat Kohli Networth: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन...

5 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND 2026, 1st ODI: भारत ने 5 विकेट से जीता पहला वनडे, विराट कोहली ने खेली 74 रनों की पारी...