Skip to main content

ताजा खबर

नीतीश कुमार रेड्डी सरप्राइज है: BGT 2024 में युवा ऑलराउंडर के चयन को लेकर अनिल कुंबले ने दिया बड़ा बयान

Nitish Kumar Reddy (Pic Source-X)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 25 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली पांच मैच की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा की है। टीम इंडिया में युवा ऑलराउंडर नीतीश कुमार को भी शामिल किया गया है। बता दें कि, इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में नीतीश कुमार ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था और तमाम फैंस का दिल जीता था।

पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले ने नीतीश कुमार रेड्डी के चयन को लेकर अपना पक्ष रखा है। अनिल कुंबले के मुताबिक व्हाइट बॉल क्रिकेट में नीतीश कुमार रेड्डी ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और यही वजह है कि उन्हें आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 में टीम इंडिया में जगह मिली है।

जिओसिनेमा पर बात करते हुए अनिल कुंबले ने कहा कि, ‘नीतीश कुमार रेड्डी सरप्राइज है। उन्होंने ज्यादा फर्स्ट क्लास क्रिकेट नहीं खेला है और उनके आंकड़ों को लेकर भी कुछ भी लिखना सही नहीं होगा। वो टैलेंटेड खिलाड़ी है। नीतीश रेड्डी गेंदबाजी भी शानदार तरीके से करते हैं और बल्लेबाज भी वो दमदार हैं। व्हाइट बॉल क्रिकेट में उन्होंने दबाव में हमेशा ही जबरदस्त प्रदर्शन किया है। यही वजह है कि उन्हें भारतीय टेस्ट टीम में पहली बार जगह मिली है।’

साइमन डूल ने भी नीतीश कुमार रेड्डी को लेकर रख अपना पक्ष

2020-21 में टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलिया दौरे में शार्दुल ठाकुर ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने गाबा में खेले गए फाइनल टेस्ट की पहली पारी में शानदार अर्धशतक जड़ा था और 7 विकेट भी झटके थे जिसकी वजह से टीम इंडिया ने इस सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया।

न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी साइमन डूल के मुताबिक टीम इंडिया नीतीश कुमार रेड्डी को शार्दुल ठाकुर की तरह देख रही है। उन्होंने कहा कि, ‘टीम शार्दुल ठाकुर की तरह नीतीश कुमार रेड्डी को देख रही है। वो यही चाहते हैं कि युवा खिलाड़ी वैसा ही प्रदर्शन करें। जब आप ऑस्ट्रेलिया जाते हैं तो आप यही चाहते हैं कि कोई खिलाड़ी 10 से 15 ओवर 1 दिन में फेंक सके और 7 या 8 नंबर पर बल्लेबाजी कर सके। यह टीम के लिए बोनस होगा। टीम के चयन को लेकर मैं बहुत ही खुश हूं।’

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...