Skip to main content

ताजा खबर

निक हॉकले ने की बड़ी घोषणा, बहुत जल्द छोड़ेंगे क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के CEO का पद

निक हॉकले ने की बड़ी घोषणा, बहुत जल्द छोड़ेंगे क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के CEO का पद

Nick Hockley. (Photo Source: Getty Images)

निक हॉकले ने इस बात की घोषणा कर दी है कि वो मार्च 2025 के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चीफ एग्जीक्यूटिव के पद से हट जाएंगे। बता दें, निक हॉकले पांच साल से इस पद में कार्यरत थे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट में लगभग 13 साल काम किया, जिसमें पांच साल मुख्य कार्यकारी के तौर पर रहे।

हॉकले ने कहा, ‘पद छोड़ने का निर्णय काफी मुश्किल था, लेकिन पांच साल सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद यह सही समय होगा कि मैं आगे बढूं और कोई नई चुनौती स्वीकार करूं। मैं अगले साल मार्च में यह पद छोड़ दूंगा, तब तक बोर्ड के पास समय भी रहेगा कि वह अपना नया सीईओ ढूंढ ले।’

उन्होंने एक बयान में आगे कहा, ‘यह अलविदा कहने का समय नहीं है, क्योंकि मैं पूरी तरह से आने वाले सीजन पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं। साथ ही बोर्ड को एक नया विकल्प तलाशने में समर्थन कर रहा हूं।’

निक हॉकले ने कोविड कार्यकाल के दौरान यह पद संभाला था

हॉकले का कार्यकाल कोविड-19 महामारी के दौरान शुरू हुआ था। शुरुआत में 2020 में एक अंतरिम क्षमता में उन्हें नियुक्त किया गया था लेकिन मैं 2021 से उन्होंने यह कार्यकाल अकेले अपने दम पर पूरा संभाला। उनका यह कार्यकाल काफी सफल रहा। उनके कार्यकाल में ऑस्ट्रेलिया पुरुष और महिला दोनों टीमों ने वनडे और टी20 फॉर्मेट के वर्ल्ड कप को जीता था। यही नहीं पुरुष टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की ट्रॉफी को भी अपने नाम किया।

CA के चेयर माइक बेयर्ड ने कहा कि, ‘हॉकले का कार्यकाल हमेशा ही काफी चुनौतीपूर्ण रहा लेकिन उन्होंने यह काम काफी अच्छी तरह से संभाला। उनकी लीडरशिप में हम लोगों ने कई डील अपने नाम की है। अभी भी उन्होंने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को बीच में नहीं छोड़ा है और उनका पूरा फोकस यही है कि तमाम फैंस और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के ब्रॉडकास्टर और पार्टनर्स के लिए आने वाली गर्मी काफी सफल साबित हो। हम उनके इस कार्यकाल को अच्छी तरह से सेलिब्रेट करना चाहेंगे।’

আরো ताजा खबर

6 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. CSK से अलग होने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े माइक हसी, इन भूमिकाओं में आएंगे नजर आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स...

“जैसा बाप, वैसा बेटा”: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का U19 एशिया कप में धमाका! 52 गेंदों में ठोके नाबाद 70 रन

Aaryavir Sehwag Smashes Unbeaten 70 as India U-19 Crush Nepal by 10 Wickets in Asia Cup Opener (image via SonyLiv) शुक्रवार, 6 नवंबर को भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ओपनर वीरेंद्र...

‘मसल मेमोरी और एंटीसिपेशन’ – भारतीय फील्डिंग कोच ने खोला विराट-रोहित की फील्डिंग का ‘सीक्रेट’

Fielding Coach Subhadeep Ghosh Decodes Kohli’s Catch, Rohit’s Run-Out (image via X) भारत के नए फील्डिंग कोच, सुभादीप घोष (Subhadeep Ghosh) ने उन जरुरी एलिमेंट्स को हाईलाइट किया है, जिनकी...

SM Trends: 6 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के एक बड़े कटआउट की वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। किंग...