Skip to main content

ताजा खबर

ना विराट कोहली ना एमएस धोनी, बल्कि ये 27 वर्षीय युवा क्रिकेटर है सबसे ज्यादा अमीर, नेटवर्थ जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

ना विराट कोहली ना एमएस धोनी बल्कि ये 27 वर्षीय युवा क्रिकेटर है सबसे ज्यादा अमीर नेटवर्थ जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

MS Dhoni and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली, एमएस धोनी और सचिन तेंदुलकर क्रिकेट जगत के कुछ बड़े नामों में शुमार है। तो वहीं ये क्रिकेटर्स ना सिर्फ प्रसिद्ध हैं, बल्कि अमीरी के मामले में भी ये किसी अरबपति से कम नहीं हैं।

हालांकि, अगर हम आपसे कहें कि ये क्रिकेटर्स दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर नहीं है, तो आप जरूर चौंक जाएंगे कि आखिरी इनसे ज्यादा और कौन अमीर हो सकता है। लेकिन फिर भी एक 27 वर्षीय क्रिकेटर है, जो अमीर होने के मामले में इन क्रिकेटर्स को बड़ी ही आसानी से पीछे छोड़ता हुआ दिखता है।

साथ ही बता दें कि अभी तक इस क्रिकेटर ने भारतीय टीम के लिए डेब्यू नहीं किया है, लेकिन यह बीते समय में घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुका है। इसके अलावा यह आईपीएल में राजस्थान राॅयल्स का भी हिस्सा रह चुका है।

जाने कौन है आर्यमन बिरला (Who is Aryaman Birla?)

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 27 वर्षीय भारतीय क्रिकेटर आर्यमन विक्रम बिरला (Aryaman Vikram Birla) दुनिया के सबसे ज्यादा अमीर क्रिकेटर हैं। गौरतलब है कि आर्यमन बिरला आदित्य बिरला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिरला के बेटे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आर्यमन की कुल संपत्ति 92 मिलियर डाॅलर (करीब 70 हजार करोड़) है।

9 जुलाई, 1997 को महाराष्ट्र के मुंबई में जन्में आर्यमन घरेलू क्रिकेट में मध्यप्रदेश की ओर से खेलते हैं। साल 2017-18 सीजन के दौरान उन्होंने एमपी के लिए 9 फर्स्ट क्लास मैच खेले थे, जिसमें इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 414 रन बनाए थे। इस प्रदर्शन के बाद उन्हें साल 2018 में राजस्थान राॅयल्स से जुड़ने का मौका मिला, उस समय आर्यमन को राजस्थान ने 30 लाख रुपए देकर अपने साथ जोड़ा था, लेकिन उन्होंने कोई मैच नहीं खेला।

इसके बाद उन्होंने व्यक्तिगत कारणों की वजह से 2019 से क्रिकेट से अनिश्चितकाल के लिए ब्रेक लेने का फैसला किया था। साल 2018 के बाद से आर्यमन अब तक क्रिकेट खेलते हुए नहीं दिखे हैं। देखने लायक बात होगी कि 22 गज की पट्टी पर आर्यमन कब वापसी करने वाले हैं?

আরো ताजा खबर

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने दिया इस्तीफा, KKR में लौटने के लिए तैयार

Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच रयान टेन डोशेट एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)...

पिता ने छिपाया कैंसर, ताकि बेटा खेल सके क्रिकेट: जानिए भारतीय टीम में चुने गए सारांश जैन के संघर्ष की भावुक कहानी

Saransh Jain(Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष, मेहनत और परिवार के अटूट समर्थन का परिणाम है।...

28 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ईटीपीएल का उद्घाटन संस्करण 26 अगस्त से शुरू होगा यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) का पहला सीजन 26 अगस्त को शुरू होने...