Skip to main content

ताजा खबर

नामीबिया मैच से पहले अभिषेक और बुमराह की फिटनेस पर तिलक वर्मा ने दिया बड़ा अपडेट

नामीबिया मैच से पहले अभिषेक और बुमराह की फिटनेस पर तिलक वर्मा ने दिया बड़ा अपडेट

Abhishek Sharma and Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X)

आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत गुरुवार, 12 फरवरी को दिल्ली में नामीबिया के खिलाफ अपना दूसरा ग्रुप ए मुकाबला खेलेगा। इस मैच से पहले टीम इंडिया के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अभिषेक शर्मा और जसप्रीत बुमराह की फिटनेस को लेकर अहम अपडेट दिया है।

तिलक वर्मा ने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अभिषेक शर्मा अब पहले से बेहतर हैं। दिल्ली पहुंचने के बाद उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया था और उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था।

हालांकि, अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है और उनकी हालत में सुधार है। तिलक ने कहा कि मैच से पहले एक दिन का समय और है, ऐसे में अंतिम फैसला गुरुवार को उनकी फिटनेस के आधार पर लिया जाएगा।

बुमराह उपलब्ध, अभिषेक पर संशय प्लेइंग XI में बदलाव संभव

बुमराह को लेकर भी सकारात्मक संकेत मिले हैं। तिलक ने बताया कि बुमराह नामीबिया के खिलाफ मैच के लिए उपलब्ध हैं, लेकिन टीम संयोजन को देखते हुए अंतिम निर्णय मैच से पहले लिया जाएगा। गौरतलब है कि बुमराह अमेरिका के खिलाफ पहले मुकाबले में तेज बुखार के कारण नहीं खेल पाए थे।

अभिषेक शर्मा ने मुंबई में अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में पारी की शुरुआत की थी, लेकिन दूसरी पारी में वह मैदान पर नहीं उतरे थे। उनकी तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें आराम दिया गया था। वहीं बुमराह की गैरमौजूदगी में मोहम्मद सिराज ने तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई की थी। सिराज ने अर्शदीप सिंह के साथ मिलकर अच्छा प्रदर्शन किया और तीन विकेट झटके।

अगर बुमराह पूरी तरह फिट होते हैं, तो वह प्लेइंग इलेवन में सिराज की जगह ले सकते हैं। दूसरी ओर, अगर अभिषेक शर्मा फिट नहीं हो पाते हैं, तो संजू सैमसन को ओपनिंग का मौका मिल सकता है।

सैमसन को टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का प्रमुख विकेटकीपर-बल्लेबाज चुना गया था, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ हालिया सीरीज में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। ऐसे में नामीबिया के खिलाफ मुकाबला टीम संयोजन के लिहाज से अहम रहने वाला है।

আরো ताजा खबर

LPL 2026: पूर्व भारतीय गेंदबाज जहीर खान लंका प्रीमियर लीग में इस टीम के मालिक बने 

Zaheer Khan (Image Credit- Twitter X) भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान ने क्रिकेट में अपनी ओनरशिप (मालिकाना हक) का दायरा बढ़ाया है। उन्होंने और बिजनेसमैन नागेंद्र...

SL vs IND 2026: इस खिलाड़ी के बिना ही श्रीलंका पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम: रिपोर्ट्स 

Team india (Image Credit- Twitter X) 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया मंगलवार, 5 अगस्त को यहां श्रीलंका पहुंच चुकी है।...

‘खुद से रिटायर नहीं होंगे रोहित शर्मा’ हिटमैन को लेकर आखिरी किसने दिया ऐसा बयान?

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) 19 जुलाई, 2026 को लॉर्ड्स में भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के मैच जिताऊ प्रदर्शन के बाद, पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने...

5 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. सुनील नरेन ने बढ़ाया उस्मान तारिक का हौसला, आलोचनाओं पर दी खास सलाह पाकिस्तान के युवा स्पिनर उस्मान तारिक ने खुलासा किया है...