Skip to main content

ताजा खबर

“नहीं तो मैं सूर्या को बाहर बैठा देता”- सम्मान समारोह के दौरान रोहित शर्मा ने क्यों दिया ऐसा बयान

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)

भारतीय टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब अपने नाम किया। टीम ने फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को मात दी और दूसरी बार ये खिताब अपने नाम किया। फाइनल मैच का टर्निंग पॉइंट डेविड मिलर का वो कैच था जो सूर्यकुमार यादव ने पकड़ा था। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि, वह इसी सूर्यकुमार यादव को टीम से ड्रॉप कर देते।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई में वर्ल्ड चैंपियन टीम का सम्मान करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस सम्मान समारोह में महाराष्ट्र के खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। एकनाथ शिंदे के साथ हुई खास मुलाकात में रोहित शर्मा के अलावा सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल मौजूद थे। रोहित शर्मा ने यहां मैच को लेकर भी बात की और सूर्यकुमार यादव के उस कैच लेकर बड़ा बयान दिया।

सूर्यकुमार यादव के उस कैच को लेकर रोहित शर्मा ने दिया बड़ा बयान

रोहित शर्मा ने यहां सूर्यकुमार यादव के कैच को लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने ”सूर्या ने गेंद पकड़ने के बाद मुझसे कहा कि गेंद उनके हाथ में बैठ गई। हीं तो मैं उसे बाहर बैठा देता।’ रोहित का ये बयान सुनकर उस समारोह में मौजूद हर कोई हंसने लगा।

आपको बता दें क, साउथ अफ्रीका को मैच के आखिरी ओवर में जीत के लिए 16 रनों की दरकार थी। टीम मजबूत स्थिति में थी और ऐसा लग रहा था मैच भारत के हाथ से निकल जाएगा। मिलर ने हार्दिक की पहली ही फुलटॉस बॉल को लॉन्ग ऑफ पर बड़ा शॉट खेला।

सूर्यकुमार ने बाउंड्री लाइन पर खुद को संभालते हुए पहले कैच लपका और फिर उसे समय रहते मैदान के भीतर धकेल दिया। इसके बाद सूर्या खुद को संभालते हुए बाउंड्री लाइन के पार चले गए। उन्होंने फिर से डाइव लगाई और कैच को लपका। इसी कैच से मैच पूरी तरह बदल गया और भारत की वापसी हुई।

আরো ताजा खबर

जेमिमा रोड्रिग्स हैमस्ट्रिंग चोट के कारण ‘द हंड्रेड’ से बाहर, एशिया कप में खेलने पर भी मंडराया खतरा

Jemimah Rodrigues (Image credit Twitter – X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स को हैमस्ट्रिंग चोट के कारण बड़ा झटका लगा है। चोट की वजह से वह...

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी! कोच्चि में नए इंटरनेशनल स्टेडियम निर्माण को केरल सरकार से मिली मंजूरी

Kochi International cricket stadium (Image Credit- Twitter X) कोच्चि में एक नए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण को केरल सरकार ने आज 8 अगस्त, शनिवार 2026 को मंजूरी दे दी...

SL vs IND: श्रीलंका के खिलाफ देवदत्त पडिक्कल का धमाका, प्रैक्टिस मैच में जड़ा शानदार शतक

Devdutt Padikkal (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका क्रिकेट XI के बीच कोलंबो में खेले जा रहे तीन दिवसीय अभ्यास मैच के दूसरे दिन देवदत्त पडिक्कल ने शानदार...

“समझ नहीं आता क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया चुप क्यों है?” – पूर्व पत्नी ने एशले गार्डनर विवाद पर CA से कार्रवाई करने को कहा

Ashleigh Gardner’s Ex-Wife Monica Wright Demands Cricket Australia Action Amid Controversy (image via X) ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट उप-कप्तान एशले गार्डनर की अलग हो चुकी पत्नी मोनिका राइट ने स्टार ऑलराउंडर...