Skip to main content

ताजा खबर

नसीम शाह के बाद PCB ने बाबर आजम, शाहीन अफरीदी और मोहम्मद रिजवान को NOC देने से किया इनकार, पढ़ें बड़ी खबर 

Pakitan Cricket Team (Image Credit- Twitter X)

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने हाल में ही टीम के कुछ महत्वपूर्ण खिलाड़ियों को एनओसी (NOC) देने से मना कर दिया है, जिसके बाद उन खिलाड़ियों का विदेशी टूर्नामेंट्स में खेलने का रास्ता कठिन हो गया है। ईएसपीएन क्रिकइंफों की कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सबसे पहले पीसीबी ने तेज गेंदबाज नसीम शाह को एनओसी देने से मना किया था, जिसके बाद उन्हें द हंड्रेड से अपना नाम वापिस लेना पड़ा।

तो वहीं अब खबर आ रही है कि बोर्ड ने कप्तान बाबर आजम, पूर्व कप्तान शाहीन अफरीदी और विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को एनओसी देने से मना कर दिया है। बता दें कि ये चारों क्रिकेटर्स पाकिस्तान क्रिकेट टीम की ओर से सभी फाॅर्मेट में क्रिकेट खेलते हैं।

साथ ही पाकिस्तान नहीं चाहता है कि विदेशी टूर्नामेंट खेलने की वजह से इन खिलाड़ियों का वर्कलोड मैनेजमेंट बढ़े। इसके अलावा पीसीबी चाहता है कि टीम के खिलाड़ी आने वाले पैक क्रिकेट शेड्यूल के शुरू होने पहले खुद को फ्रेश और तरोताजा रखें।

इस लीग में नहीं खेल पाएंगे बाबर और रिजवान

बता दें कि पीसीबी से एनओसी ना मिलने के बाद बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान 25 जुलाई से शुरू होने वाले ग्लोबल टी20 लीग कनाडा (Global T20 League Canada) में नहीं खेल पाएंगे। इसके पीछे 21 अगस्त से बांग्लादेश के खिलाफ शुरू होने वाले दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले खिलाड़ियों को फ्रेश रखने को बड़ी वजह माना गया है।

साथ ही बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों को एनओसी ना देने का रुख जो वर्तमान में अपनाया है, वो खिलाड़ियों के अनुरोध को पूरी तरह से खारिज करने का संकेत देता है। लेकिन इस बात की भी उम्मीद है कि यह केवल उन खिलाड़ियों को प्रभावित करेगा, जो पाक टीम के लिए तीनों फाॅर्मेट में क्रिकेट खेलते हुए नजर आते हैं। बता दें कि पीसीबी सेंट्रल काॅन्ट्रैक्ट के अनुसार पाकिस्तानी खिलाड़ियों को साल में केवल दो विदेशी लीग खेलने की अनुमति है।

আরো ताजा खबर

The Hundred 2026: सनराइजर्स लीड्स में अबरार अहमद की भागीदारी पर संशय, इंटरनेशनल शेड्यूल है बड़ी वजह

Abrar Ahmed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर अबरार अहमद की द हंड्रेड 2026 में भागीदारी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। वह इस टूर्नामेंट में सनराइजर्स लीड्स के...

रिपोर्ट: IPL 2026 में अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी

Ajinkya Rahane set to lead KKR in IPL 2026 (image via getty) अजिंक्य रहाणे आगामी आईपीएल 2026 सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के तौर पर बने रहने...

SM Trends: 15 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) मुंबई टी20 लीग के चौथे सीजन के लाॅन्च के समय एक प्रजेंटर पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा की नकल करते हुए...

‘सोशल मीडिया हटा, अभी के अभी’ – तीन बार शून्य पर आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा ने बताया, सीनियर्स ने क्या सलाह दी

Abhishek Sharma (image via getty) अभिषेक शर्मा ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत लगातार तीन पारियों में तीन शून्य के साथ की थी। इन निराशाजनक प्रदर्शनों...