Skip to main content

ताजा खबर

नवंबर 01 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Mumbai Indians (Image Credit- Instagram)

1) ‘ऐसे खिलाड़ी चाहते थे जिनकी मानसिकता जीतने की हो’, केएल राहुल के रिलीज के बाद संजीव गोयनका ने निकाली अपनी भड़ास

31 अक्टूबर को एलएसजी ने अपने रिटेन खिलाड़ियों की घोषणा की, टीम के मालिक संजीव गोयनका ने केएल राहुल पर निशाना साधा है। स्टार स्पोर्ट्स पर प्रसारित किए गए एक वीडियो मैसेज में संजीव गोयनका ने कहा, “यह एक सरल मानसिकता थी कि जीतने की मानसिकता रखने वाले खिलाड़ियों के साथ उतरना है। उन्हें साथ रखना है, जो अपने व्यक्तिगत लक्ष्यों और व्यक्तिगत आकांक्षाओं से पहले टीम को प्राथमिकता देते हैं। और हम जितना संभव हो उतना कोर बरकरार रखना चाहते थे।”

2) Champions Trophy: “मैं जो कुछ पढ़ रहा हूं उसमें…”, वसीम अकरम को उम्मीद है कि भारत जरूर करेगा पाकिस्तान का दौरा

ESPNcricinfo के अनुसार वसीम अकरम ने कहा कि, मुझे लगता है कि मैं जो कुछ भी पढ़ रहा हूं, उसमें भारत सरकार और बीसीसीआई की ओर से सकारात्मक संकेत हैं। मैंने कहीं पढ़ा है कि वे अपने सभी खेल लाहौर में खेलेंगे। वे संभवतः लाहौर आएंगे और उसी रात वापस चले जाएंगे। मैं इसके लिए पूरी तरह से तैयार हूं, बशर्ते भारत सहज हो। और मैं आपसे वादा कर सकता हूं कि उनकी बहुत अच्छी तरह से देखभाल की जाएगी। मेरा मतलब है, विराट कोहली, रोहित शर्मा, [हार्दिक] पांड्या, सूर्यकुमार यादव जैसे भारतीय क्रिकेटरों के पाकिस्तान में फैंस हैं। युवा क्रिकेट फैंस उन्हें बहुत पसंद करते हैं।

3) ‘यह चोट ही हमें बेहतर बनाएगी,’ न्यूजीलैंड से सीरीज हारने के बाद गौतम गंभीर ने तोड़ी अपनी चुप्पी

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने तीसरे टेस्ट से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “जाहिर है, यह दुखदायी है। और यह अच्छा है कि यह दुख दे रहा है क्योंकि इससे हमें दुखी होना चाहिए। हर बार जब आप कोई गेम हारते हैं, चाहे वह घर पर हो या घर से बाहर, तो दुख होना चाहिए। वह चोट ही हमें बेहतर बनाएगी। कभी-कभी लोग कहते हैं कि दर्द नहीं होना चाहिए. लेकिन इससे दुख होना चाहिए।”

4) IND vs NZ: वानखेड़े टेस्ट में जसप्रीत बुमराह को मिल सकता है आराम, बड़ी रिपोर्ट आई सामने

वानखेड़े टेस्ट से पहले एक बड़ी रिपोर्ट सामने आ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक घातक तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में आराम दिया जा सकता है। दरअसल उन्हें यह आराम इसलिए दिया जा सकता है क्योंकि टीम इंडिया को अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 नवंबर से 5 मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है और पिछले काफी समय से जसप्रीत बुमराह लगातार क्रिकेट खेलते हुए नजर आए हैं।

5) VIDEO: “हम करेंगे इंसाफ…”, सूर्यकुमार यादव की इस रील ने काटा बवाल, हंस हंस कर लोटपोट हो जाएंगे आप

सूर्यकुमार यादव ने बुधवार (30 अक्टूबर) को इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील शेयर किया है। इसमें वह प्लेन से डांस करते हुए प्लेन से उतरते हुए नजर आए। बैकग्राउंड में वेलकम मूवी के फेमस कैरेक्टर मजनू (अनिल कपूर) का डायलॉग मेरे और उदय भाई के भी बड़े भाई, और गाना बज रहा है। सूर्या ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “Hum karenge insaaf 🔫 (हम करेंगे इंसाफ)”

6) वानखेड़े टेस्ट में कीवी स्पिनर्स के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे विराट कोहली

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट से पहले विराट कोहली को बाएं हाथ के स्पिनर्स के खिलाफ नेट्स में जमकर अभ्यास करते हुए देखा गया। द इंडियन एक्स्प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक विराट कोहली तीसरे टेस्ट के लिए नेट्स में स्पिनर्स के खिलाफ जमकर पसीना बहा रहे हैं। यही नहीं बाएं हाथ के स्पिनर्स के खिलाफ उन्होंने काफी तगड़े शॉट्स भी खेले। रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव के खिलाफ उन्होंने आगे बढ़कर बड़े-बड़े शॉट्स जड़े।

7) अपने फैन्स के इमोशन्स को समझते हैं MS Dhoni, बीच इवेंट में जीत लिया सभी का दिल

हाल के दिनों में MS Dhoni के कई बयान सामने आए हैं, जिसमें वो टीम इंंडिया से लेकर खुद के IPL खेलने पर बात कर रहे थे। माही के ये बयान एक इवेंट से सामने आए थे, इसी कड़ी में अब धोनी का एक वीडियो भी सामने आया है और इस वीडियो में उन्होंने अपने एक फैन का दिन बना दिया।

8) Mumbai Indians टीम का ये वीडियो हुआ सुपर वायरल, रिटेन खिलाड़ियोंं ने की हार्दिक से दोस्ती

IPL 2024 के दौरान Mumbai Indians टीम में विवाद होने की कई सारी खबरें सामने आई थी, कोई भी खिलाड़ी हार्दिक की कप्तानी से खुश नहीं था। लेकिन अब कहानी बदलती हुई नजर आ रही है, जहां रिटेन हुए खिलाड़ियों का एक वीडियो सामने आया है और इस वीडियो में सभी खिलाड़ी हार्दिक के साथ काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं।

9) Mumbai Indians के Retained खिलाड़ियों की जैसे ही लिस्ट आई सामने, हार्दिक-रोहित ने भी दिया अपना रिएक्शन

वैसे तो सभी को पता था कि Mumbai Indians टीम के Retained खिलाड़ियों की लिस्ट में किस-किस का नाम होगा, वहीं अब IPL 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले ये लिस्ट इस टीम ने पोस्ट भी कर दी है। जिसके बाद फैन्स में खुशी की लहर है, तो दूसरी ओर इसे लेकर MI टीम के कप्तान और पूर्व कप्तान का भी रिएक्शन सामने आया है।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...