Skip to main content

ताजा खबर

“नमन धीर में दिखती है हार्दिक की झलक” – पांचवें T20I में विस्फोटक पारी के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने की जमकर तारीफ

Naman Dhir Explosive Finish Drew Hardik Pandya Comparisons from Aakash Chopra (image via getty)
Naman Dhir Explosive Finish Drew Hardik Pandya Comparisons from Aakash Chopra (image via getty)

पूर्व भारतीय बल्लेबाज और क्रिकेट एनालिस्ट आकाश चोपड़ा ने उभरते हुए ऑलराउंडर नमन धीर की तुलना स्टार फिनिशर हार्दिक पांड्या से की है। यह तुलना 17 अक्टूबर, शनिवार को बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में नमन धीर की शानदार छोटी पारी के बाद की गई है।

शनिवार को बारिश के कारण 9 ओवर तक सीमित किए गए मुकाबले में, धीर ने निचले क्रम पर शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। 26 वर्षीय इस खिलाड़ी ने सिर्फ 6 गेंदों पर नाबाद 24 रन बनाए, जो 400.00 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट से आए। उनकी इस तूफानी पारी में 3 लंबे छक्के और एक चौका शामिल था। उनकी बदौलत भारत ने 7.4 ओवर में 118/5 का स्कोर बना लिया था, लेकिन लगातार बारिश के कारण मैच को रद्द करना पड़ा।

इस खिलाड़ी में हिट करने की काबिलियत है – चोपड़ा

स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए, चोपड़ा ने धीर की बेहतरीन तकनीक, गेंद को क्लीन तरीके से हिट करने की क्षमता के फायदे पर जोर दिया।चोपड़ा ने कहा, “इस खिलाड़ी में हिट करने की काबिलियत है। वह लंबा है, उसकी पहुंच (रीच) काफी दूर तक है, और वह अपने लोंगग लीवर्स का बहुत अच्छे से इस्तेमाल करता है। मुझे उसमें हार्दिक पांड्या की थोड़ी झलक दिखाई देती है। जब वह बल्लेबाजी करता है, तो बिल्कुल वैसी ही फीलिंग आती है। वह एक मजबूत बेस बनाता है, पूरी तरह स्थिर रहता है और अपने हाथों का बहुत बढ़िया इस्तेमाल करता है।”

चोपड़ा ने मॉडर्न टी20 क्रिकेट में नंबर 6 या नंबर 7 पर बल्लेबाजी करने की कॉम्पलेक्सिटी के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि इस क्रम पर खेलने वाले खिलाड़ियों को जमने के लिए शायद ही कभी समय मिलता है, और उनसे यह उम्मीद की जाती है कि वे 6 से 8 गेंदों के भीतर ही अपना असर दिखाएं।

चोपड़ा के अनुसार, भारतीय टीम मैनेजमेंट ऐसे असरदार ‘फिनिशर्स’ की तलाश में है जो हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे की तरह निचले क्रम पर तेजी से रन बना सकें। कीमो पॉल और शमार स्प्रिंगर के खिलाफ अपनी तूफानी बल्लेबाजी और पूरी सीरीज के दौरान स्पिन गेंदबाजी में दिए गए उपयोगी योगदान के दम पर, मुंबई इंडियंस के इस खिलाड़ी ने भारतीय व्हाइट-बॉल सेटअप में अपनी भूमिका के लिए एक मजबूत दावा पेश किया है।

यह भी पढ़ें – NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम से 3 चौंकाने वाले नाम बाहर, इस वर्ल्ड कप विनर का भी कटा पत्ता

আরো ताजा खबर

IND W vs ZIM W: दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे ने टाॅस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर डालें नजर 

India Women vs Zimbabwe Women (Image Credit- Twitter X) जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर है। तो वहीं, इस समय जिम्बाब्वे और भारत की महिला टीमों के...

न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज में मानव सुथार के ना चुने जाने पर भड़के चेतेश्वर पुजारा, चयन पर उठाए सवाल

Cheteshwar Pujara (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच 19 नवंबर 2026 से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इसके लिए बीसीसीआई ने 16 सदस्यीय भारतीय...

18 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “उम्र मत देखो, प्रदर्शन देखो”: सुनील गावस्कर ने क्रुणाल पांड्या की भारतीय टीम में वापसी की उठाई मांग महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर...

‘वैभव सूर्यवंशी अभी और इंतजार करना होगा’ न्यूजीलैंड T20 सीरीज से पहले पुजारा ने की बड़ी भविष्यवाणी

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्टूबर 2026 से पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का...