Skip to main content

ताजा खबर

नन्हे फ़ैंन का सपना होना जा रहा है पूरा, उनसे मिलने के लिए सौरव गांगुली ने भरी हामी

Sourav Ganguly (Photo Source: Twitter)

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली अपने 12 वर्षीय फ़ैंन से मिलने के लिए बेताब है। सौरव गांगुली ने यह भी कहा कि जैसे ही वो कोलकाता से लंदन आएंगे वैसे ही पूर्व भारतीय कप्तान उनसे जरूर मिलेंगे। बता दें, 12 वर्षीय Adrish Haldar अपने घर बांकुरा कोतुलपुर से सौरव गांगुली को मिलने के लिए उनके 52वें जन्मदिन पर कोलकाता के लिए रवाना हो गए थे।

टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सातवीं क्लास के लड़के ने अपनी पॉकेट मनी के जरिए 115 किलोमीटर की दूरी तय की थी। युवा फ़ैंन की सिर्फ एक ही अपील थी कि वो अपने क्रिकेटिंग आदर्श से मिले और सौरव गांगुली उनके पिता को यह बात समझाएं कि उनका बेटा क्रिकेट में काफी अच्छा है और वो भविष्य में एक सफल क्रिकेटर बनना चाहता है।

सौरव गांगुली ने व्यक्तिगत असिस्टेंट के जरिए टाइम्स आफ इंडिया को 10 जुलाई को बताया कि, ‘मुझे उनके छोटे से एडवेंचर के बारे में पता चला और मैं उनसे मिलना चाहता हूं।’

Adrish Haldar के पिता ने अपने बेटे के क्रिकेट के प्रति रुचि को लेकर किया बड़ा खुलासा

Adrish Haldar के पिता Shibram Haldar ने टाइम्स ऑफ़ इंडिया को बताया कि, ‘मेरा बेटा सौरव गांगुली का बहुत बड़ा फैन है। वो मुझे बिना बताएं घर से निकल गया था। यह बात सोमवार के दिन की है। हमने उसे बहुत ढूंढा लेकिन वो नहीं मिला। इसके बाद हमने कोतुलपुर के पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। मैं Behala पुलिस और ट्रैफिक गार्ड का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे अपने बेटे से मिलाया।’

सीनियर अधिकारी ने टाइम्स ऑफ़ इंडिया को बताया कि, ‘हमने उस छोटे से बच्चे की आंखों में सौरव गांगुली के प्रति प्यार देखा और हम इसकी इज्जत करते हैं। हमने उनके खिलाफ रिपोर्ट को देखा और यह रिपोर्ट ऑफिस भेजी। गांगुली ने कहा है कि जैसे ही इस महीने के अंत में वो अपने घर वापस लौटेंगे एक बार उस बच्चों से जरूर मिलेंगे।’

আরো ताजा खबर

“अगर खुद से ईमानदार नहीं रहेंगे तो खुश नहीं रह सकते”: वर्ल्ड कप जीतने के बाद के दौर पर बोले सूर्या

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने टी20 वर्ल्ड कप जीतने की खुशी के बाद अपने सामने आई इमोशनल और प्रोफेशनल चुनौतियों के...

20 लाख के बेस प्राइस से 18 करोड़ तक! 2019 से 2026 तक हर साल कितनी हुई अर्शदीप की कमाई?

Arshdeep Singh IPL Salary (image via X) इंडियन प्रीमियर लीग में अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) का करियर, फ्रेंचाइजी क्रिकेट में सबसे शानदार फाइनेंशियल जर्नी के उदाहरणों में से एक है।...

NZ vs IND 2026: टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की 14 सदस्यीय टीम घोषित, रचिन रवींद्र और कॉनवे की वापसी

NZ vs IND 2026: New Zealand Announce 14-Member Test Squad for Upcoming India Series (image via getty) बुधवार, 11 नवंबर को न्यूजीलैंड क्रिकेट ने भारत के खिलाफ होने वाली दो...

आखिरकार पूरा हुआ ट्रेड! MI छोड़ अब PBKS के लिए खेलेंगे हार्दिक पांड्या, बदले में मुंबई से जुड़े अर्शदीप सिंह

IPL 2027 Trade: Hardik Pandya Moves to Punjab Kings as Arshdeep Singh Joins Mumbai Indians (image via X) मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2027 से पहले ऑफिशियल तौर...