Skip to main content

ताजा खबर

नताशा ने लिया हार्दिक पांड्या से बदला? मुंबई आते ही बॉयफ्रेंड संग शेयर की तस्वीर- Fact Check

नताशा ने लिया हार्दिक पांड्या से बदला मुंबई आते ही बॉयफ्रेंड संग शेयर की तस्वीर- Fact Check

Hardik-Natasa (Source X)

नताशा स्टेनकोविक और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने जुलाई में आधिकारिक तौर पर अपने तलाक की घोषणा की, जिससे उनके प्रशंसकों और मीडिया में हलचल मच गई थी। इस खबर के बाद, नताशा और उनके बेटे अगस्त्य सर्बिया चले गए, जहां उन्होंने अगस्त्य का चौथा जन्मदिन मनाया।

इस बीच, हार्दिक छुट्टियाँ मनाने के लिए विदेश की सैर पर थे। इस दौरान उनके एक ब्रिटिश सिंगर को डेट करने की खबरें भी सुर्खियों में रहीं। हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई भी पुष्टि नहीं की गई है कि दोनों क्या सच में एक दूसरे को डेट कर रहे हैं या नहीं।

नताशा बेटे को लेकर मुंबई आ गई 

करीब डेढ़ महीने बाद नताशा बेटे के साथ भारत लौट आई हैं, जिसकी तस्वीरें उन्होंने खुद शेयर की हैं। नताशा ने मुंबई लौटने के बाद अगस्त्य को हार्दिक पांड्या के घर छोड़ा था।

उसके बाद हार्दिक की भाभी पंखुड़ी शर्मा ने अगस्त्य के वापस आने पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ स्टोरी भी शेयर की, जिनमें परिवार के सदस्यों को अगस्त्य के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा जा सकता है।

नताशा किसी और को कर रही हैं डेट?

इसी दौरान, नताशा ने जिम से एक इंसान के साथ तस्वीरें शेयर की जिसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल, उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी के कथित बॉयफ्रेंड अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक के साथ जिम की एक मिरर सेल्फी साझा की। इस तस्वीर में नताशा नियॉन क्रॉप टॉप और ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही हैं।

यह तस्वीर उनके वर्कआउट के बाद की है। इस तस्वीर को देखते ही कुछ लोग कह रहे हैं कि नताशा को अपना पार्टनर मिल गया है। लेकिन आपको बता दें कि हम ऐसी किसी भी खबर की पुष्टि नहीं करते हैं। जाहीर सी बात है कि यह इंसान दिशा पटानी का कथित बॉयफ्रेंड है, ऐसे में यह नताशा का दोस्त हो सकता है। जो भी बातें उड़ रही हैं वह सिर्फ अफवाह हैं।

আরো ताजा खबर

वनडे टीम से जुड़ने से पहले तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे तिलक वर्मा: रिपोर्ट्स

Tilak Varma (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा जल्द ही इंडिया ए की तरफ से मैदान पर नजर आ सकते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ...

NZ vs IND 2026: भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में इन 3 बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन

  NZ vs IND T20I Series 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 1 नवंबर 2026 को समाप्त हुई। भारत ने...

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज 

Mitchell Santner (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑल फाॅर्मेट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है। 1 नवंबर, 2026 रविवार को दोनों टीमों के बीच पांच...

भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

NZ vs IND: Glenn Phillips Shatters World Record for Most Runs in a Bilateral T20I Series (image via getty) रविवार, 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने...