Skip to main content

ताजा खबर

“नंबर 6 पर भारत को एक शानदार खिलाड़ी मिला है”- नीतीश रेड्डी की तारीफ में बोले इरफान पठान

“नंबर 6 पर भारत को एक शानदार खिलाड़ी मिला है”- नीतीश रेड्डी की तारीफ में बोले इरफान पठान

Irfan Pathan and Nitish Kumar Reddy (Source: Irfan Pathan/X and Photo by Santanu Banik/Speed Media/Icon Sportswire via Getty Images)नीतीश कुमार रेड्डी ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के दौरान अपने शानदार प्रदर्शन से क्रिकेट जगत को प्रभावित किया। सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर ने नौ पारियों में 37.25 की औसत से 298 रन बनाए। गेंदबाजी में उन्होंने 38 की औसत से पांच विकेट भी लिए। उनके पहले टेस्ट दौरे का सबसे खास पल बॉक्सिंग डे टेस्ट में प्रतिष्ठित मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर आया, जहां उन्होंने शानदार शतकीय पारी खेली।

इसी बीच भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान, जिन्होंने 2003 में ऑस्ट्रेलिया में अपनी पहली अंतर्राष्ट्रीय कैप भी प्राप्त की थी, उन्होंने कहा कि, एक बल्लेबाज के लिए इतने बड़े सीरीज में डेब्यू करना आसान नहीं है। नीतीश ने कुछ पारियों में 7वें और कुछ पारियों में 8वें नंबर पर बल्लेबाजी की। हालांकि, पठान को लगता है कि इस खिलाड़ी में भारत के लिए लगातार छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने की क्षमता है।

इरफान पठान ने की नीतीश रेड्डी की जमकर तारीफ

इरफ़ान पठान ने स्टार स्पोर्ट्स के हवाले से कहा कि, “आपके पास एक शानदार संभावना है। किसी भी बल्लेबाज के लिए ऑस्ट्रेलिया में डेब्यू करना बिल्कुल भी आसान नहीं है। हम उसका शतक दिखा सकते हैं, लेकिन वह उससे पहले बहुत अच्छी बल्लेबाजी कर रहा था, वह नियमित रूप से 40 रन के आंकड़े तक पहुंच रहा था।”

पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर ने आगे कहा कि, “हालांकि, जब उन्होंने शतक बनाया, तो हम सभी को लगने लगा कि हमें एक ऐसा खिलाड़ी मिल गया है जो नंबर 8 या नंबर 7 पर नहीं बल्कि नंबर 6 पर बल्लेबाजी कर सकता है। अगर वह लगातार नंबर 6 पर बल्लेबाजी कर सकता है, तो मुझे लगता है उनके पास वह क्षमता है, भारत को एक शानदार खिलाड़ी मिला है, जो काफी हद तक टीम कॉम्बिनेशन के इस परेशानी को हल कर सकता है।”

नीतीश ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत शानदार अंदाज में की है। उन्होंने अक्टूबर में घरेलू मैदान पर बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में डेब्यू किया था। उन्होंने दिल्ली में दूसरे T20I में 34 गेंदों में चार चौकों और सात छक्कों की मदद से 74 रनों की तूफानी पारी खेली थी। नीतीश के हालिया प्रदर्शन को देखकर ही उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए उन्हें टीम में जगह मिली थी। अब देखना ये होगा कि उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ आगामी व्हाइट बॉल सीरीज के लिए टीम में जगह मिलती है या नहीं।

আরো ताजा खबर

बांग्लादेशी क्रिकेटर नईम हसन के साथ उत्पीड़न के आरोप में 3 पुलिस अफसर सस्पेंड!

Nayeem Hasan (image via getty) नईम हसन के कथित उत्पीड़न की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति बनाई गई है, जबकि घटना की व्यापक आलोचना के बाद तीन पुलिस...

SM Trends: 14 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) मुंबई टी20 लीग 2026 में एक मैच के दौरान खिलाड़ियों की तीखी झड़प हो गई है। इसको लेकर एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर...

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में चमक सकते हैं ये 5 युवा सितारे, भारत से भी एक खिलाड़ी शामिल

5 young stars Women’s T20 World Cup 2026(Image credit Twitter – X) आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज इंग्लैंड और वेल्स में हो चुका है। हर विश्व कप की...

‘हार्दिक सिर्फ व्हाइट-बॉल क्रिकेट खेलते हैं’ – आकाश चोपड़ा ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले ODI में नीतीश रेड्डी के स्पेल को सराहा

Aakash Chopra praises Nitish Kumar Reddy’s spell in 1st ODI vs Afghanistan (image via getty) आकाश चोपड़ा ने 13 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के पहले वनडे मैच में...