Skip to main content

ताजा खबर

नंबर 1 टी20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने बताया ‘बदमाश’ 

नंबर 1 टी20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने बताया ‘बदमाश’ 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X)

हाल में ही समाप्त हुए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नंबर 1 टी20 खिलाड़ी और भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को लेकर चर्चा देखने को मिली थी। टूर्नामेंट के शुरुआत में तो अभिषेक खाता तक नहीं खोल पाए थे। पहले तीन मैचों में शून्य पर आउट होने के बाद, फाइनल में अभिषेक शर्मा ने अपना कमाल दिखाया और महज 18 गेंदों में अर्शशतक जड़ दिया, जिसने मैच की दिशा तय की।

इसके बाद, फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया और रिकाॅर्ड तीसरी बार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप खिताब को अपने नाम किया। दूसरी ओर, अब अभिषेक शर्मा के खेल को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रैड हैडिन ने उन्हें मजाकिया अंदाज में ‘बदमाश’ कहा है।

ब्रैड हैडिन ने दिया बड़ा बयान

हाल में ही विलो टाॅक क्रिकेट पाॅडकास्ट पर ब्रैड हैडिन ने कहा- “मैं अभिषेक का बहुत बड़ा फैन हूं, और पूरे टूर्नामेंट में उनकी स्थिति को लेकर काफी चर्चा थी। पूल मैचों में उन्होंने लगातार कुछ मैच बिना खाता खोले जीते, और अचानक ऐसा लगा कि वह दबाव में हैं, लेकिन बड़े मौकों पर ऐसे ही खिलाड़ियों की जरूरत होती है, क्योंकि वे दिलेर होते हैं और जोखिम उठाने से नहीं हिचकिचाते। अभिषेक यही करते हैं, वह विपक्षी टीम पर दबाव बनाते हैं, और जिस तरह से उन्होंने फाइनल में बल्लेबाजी की, वह बदमाशी थी, उससे मैच का रुख तय हो गया।”

हैडिन ने आगे कहा- “न्यूजीलैंड ने फाइनल तक पहुंचकर एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया है। मुझे लगा कि फाइनल के लिए न्यूजीलैंड की टीम पूरी तरह से फॉर्म में थी। फिन एलन और टिम सीफर्ट जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे थे, उससे लग रहा था कि वे टूर्नामेंट में उस लय में हैं जहां सब कुछ उनके पक्ष में जा रहा है। लेकिन आखिरी बाधा को पार करने में वे असफल रहे। आखिर बेहतर टीम ही जीती, है ना”

আরো ताजा खबर

चोट के कारण एशियन गेम्स 2026 से बाहर हुए बांग्लादेशी तेज गेंदबाज नाहिद राणा; अफगानिस्तान सीरीज से करेंगे वापसी

Nahid Rana (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज नाहिद राणा (Nahid Rana) चोट के कारण सितंबर 2026 में होने वाले एशियन गेम्स में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।...

SM Trends: 1 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) 2026 कैरेबियन प्रीमियर लीग में, गुयाना अमेजन वॉरियर्स के फील्डर ग्लेन फिलिप्स ने एक हाथ से बाउंड्री पर शानदार कैच पकड़ा। डीप मिड-विकेट पर...

“चलो साथ मिलकर खूबसूरत यादें बनाते हैं” – बेटे रियो के क्रिकेट के सफर की शुरुआत पर सुरेश रैना ने शेयर किया भावुक पोस्ट

Suresh Raina Celebrates Son Rio’s First Steps in Cricket with Emotional Post (image via X) Suresh Raina son Rio: भारत के पूर्व क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी...

BBL 2026-27 में बेन स्टोक्स की धमाकेदार एंट्री, एडिलेड स्ट्राइकर्स के साथ साइन किया बड़ा कॉन्ट्रैक्ट

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स अब ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग  में खेलते नजर आएंगे। स्टोक्स ने 2026-27 सीजन के लिए एडिलेड...