Skip to main content

ताजा खबर

ध्रुव जुरेल ने किया बड़ा कारनामा, एमएस धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी कर रचा इतिहास

ध्रुव जुरेल ने किया बड़ा कारनामा, एमएस धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी कर रचा इतिहास

Dhruv Jurel equals big Record of MS Dhoni (Source X)

Dhruv Jurel equals big Record of MS Dhoni: दलीप ट्रॉफी 2024 टूर्नामेंट में युवा खिलाड़ियों का दबदबा बरकरार है। टूर्नामेंट के 51वें सीजन में युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने बड़ा कारनामा किया है। उन्होंने एक अनोखे रिकॉर्ड में भारत के पूर्व खिलाड़ी एमएस धोनी की बराबरी कर ली है।

ध्रुव जुरेल दलीप ट्रॉफी 2024 में भारत ए टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने टूर्नामेंट के अपने पहले ही मैच में एक पारी में विकेटकीपर द्वारा सर्वाधिक कैच लेने के एमएस धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

ध्रुव जुरेल ने की धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी

भारत ए और भारत बी दोनों टीमें बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक-दूसरे से खेल रही हैं। ध्रुव जुरेल ने इस मैच की दूसरी पारी में 7 कैच पकड़े हैं। इस रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन के दौरान ध्रुव जुरेल ने मुशीर खान, अभिमन्यु ईश्वरन, सरफराज खान, नितीश कुमार रेड्डी, साई किशोर और नवदीप सैनी को आउट किया।

इससे पहले 2004-05 में एमएस धोनी ने भी ईस्ट जोन के लिए खेलते हुए वेस्ट जोन के खिलाफ मैच में यह उपलब्धि हासिल की थी। धोनी ने भी 7 कैच भी लपके थे। इसके साथ ही ध्रुव जुरेल संयुक्त रूप से टॉप स्थान पर पहुंच गए हैं।

एमएस धोनी से पहले ये रिकॉर्ड सुनील बेंजामिन के नाम था। 1973-74 दलीप ट्रॉफी सीजन में सेंट्रल जोन के लिए खेलते हुए उन्होंने एक ही पारी में 6 कैच लिए और 1 स्टंपिंग की थी। इसके अलावा एस विश्वनाथ ने 1980-81 में साउथ जोन के लिए खेलते हुए एक ही पारी में 6 कैच लेने का कारनामा किया था।

दलीप ट्रॉफी में एक पारी में सर्वाधिक कैच लेने वाले विकेटकीपर

एमएस धोनी (ईस्ट जोन) – 2004-05 सेंट्रल जोन के खिलाफ 7 कैच

ध्रुव जुरेल (भारत ए) – 2024-25, भारत बी के खिलाफ 7 कैच

सुनील बेंजामिन (सेंट्रल जोन) – 1973-74, नॉर्थ जोन के खिलाफ 6 कैच

सदानंद विश्वनाथ (दक्षिण क्षेत्र) – 1980-81 में मध्य क्षेत्र के खिलाफ 6 कैच

আরো ताजा खबर

‘ईशान किशन को नंबर 3 पर करना होगा इंतजार, कोहली की जगह अटूट’ इंग्लैंड दौरे के लिए मोहम्मद कैफ ने चुना भारतीय लाइनअप

IND vs AFG, 2nd ODI (image via getty) भारतीय टीम अगले महीने इंग्लैंड दौरे पर पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलने वाली है। इस दौरे से पहले...

हार्दिक पांड्या इंग्लैंड दौरे से बाहर, विराट कोहली को फिटनेस क्लीयरेंस लेने को कहा गया: रिपोर्ट्स 

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या जुलाई 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली भारत की व्हाइट-बॉल सीरीज से बाहर हो गए हैं। दूसरी ओर, पूर्व कप्तान...

ENG vs IND 2026: विराट कोहली के फिटनेस टेस्ट के बाद होगा वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन, हार्दिक लगभग बाहर

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के इंग्लैंड दौरे से बाहर होने की खबरें सामने आ रही हैं। वहीं अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली को...

IPL 2027 में अक्षर पटेल को बतौर कप्तान रिप्लेस कर सकते हैं केएल राहुल: रिपोर्ट्स 

Axar Patel and KL Rahul (Image Credit- Twitter X) ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आईपीएल 2027 में दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी में केएल राहुल (KL Rahul) बतौर कप्तान खेलते हुए...