Skip to main content

ताजा खबर

धोनी से जुड़ी Instagram स्टोरी पोस्ट कर बुरे फंसे यश दयाल, फैंस ने जमकर लगाई क्लास

धोनी से जुड़ी Instagram स्टोरी पोस्ट कर बुरे फंसे यश दयाल, फैंस ने जमकर लगाई क्लास

Yash Dayal, Virat Kohli & MS Dhoni (Photo Source: X)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज यश दयाल ने सोमवार (2 दिसंबर) को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में आईपीएल 2024 से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया। इसे देखकर महेंद्र सिंह धोनी के फैंस गुस्से में आ गए हैं। दरअसल, यश दयाल ने इंस्टा स्टोरी पर धोनी को आउट करने की क्लिप शेयर की और वीडियो के एक पार्ट में भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान भी धोनी को इसी तरह से आउट करते हुए दिखाई दिए। धोनी के फैंस को यश का ऐसा स्टोरी पोस्ट करना बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है।

यह भी पढ़े:- VIDEO: उत्तराखंड में डांस करते नजर धोनी, गुलाबी शरारा सॉन्ग पर जमकर थिरके

आईपीएल 2024 में यश दयाल ने RCB को जीतवाया था अहम मैच

यश दयाल ने पिछले आईपीएल सीजन लीग स्टेज के आखिरी मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एक महत्वपूर्ण ओवर फेंका था। उन्होंने 17 रन डिफेंड किए थे, जबकि सामने रवींद्र जडेजा और धोनी जैसे बल्लेबाज मौजूद थे। ओवर की पहली ही गेंद पर धोनी ने एक शानदार छक्का लगाया था। लेकिन फिर यश ने वापसी की, थाला को पवेलियन का रास्ता दिखाया और आरसीबी को मैच जीतवाया था। जिसके चलते टीम प्लेऑफ में पहुंची थी।

RCB ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले यश दयाल को किया था रिटेन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले यश दयाल को 5 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। पिछले सीजन तेज गेंदबाज का प्रदर्शन शानदार था, उन्होंने 14 मैचों में 30.60 के औसत, 9.15 की इकॉनमी से 15 विकेट लिए थे।

आईपीएल 2025 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्क्वॉड पर डालें नजर-

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में काफी सूझबूझ खरीदारी की। उन्होंने जोश हेजलवुड (12.50 करोड़), फिल साल्ट (11.50 करोड़), जितेश शर्मा (11 करोड़), भुवनेश्वर कुमार (10.75 करोड़), लियम लिविंगस्टोन (8.75 करोड़) और क्रुणाल पांड्या (5.75 करोड़) जैसे खिलाड़ियों को खरीदा।

RCB का स्क्वॉड- विराट कोहली, रजत पाटीदार, यश दयाल, लियाम लिविंगस्टोन, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिख डार, सुयश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, नुवान तुषारा, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, स्वास्चित चिकारा, मोहित राठी, अभिनंदन सिंह, लुंगी एन्गिडी

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...