Skip to main content

ताजा खबर

धोनी-विराट और द्रविड़-रोहित ने मेरे बेटे के 10 साल बर्बाद किए, संजू सैमसन के पिता ने चारों पर लगाए गंभीर आरोप

Sanju Samson (Pic Source-X)

Sanju Samson’s Father Comments: भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन लगातार दो T20I शतक लगाने के बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी सीरीज में लगातार दो बार डक पर आउट हुए हैं। इस बीच उनके पिता विश्वनाथ सैमसन ने भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े नामों जैसे एमएस धोनी, राहुल द्रविड़, रोहित शर्मा और विराट कोहली पर बड़ा आरोप लगाया है।

बता दें कि संजू सैमसन साउथ अफ्रीका के खिलाफ चल रही चार मैचों की टी-20 सीरीज में खेल रहे हैं। सीरीज के पहले मैच में उन्होंने धमाकेदार शतक बनाया, लेकिन इसके बाद दूसरे और तीसरे मुकाबले में वह शून्य पर आउट हुए। अब वह अपने पिता के दिए गए बयान के कारण चर्चा में है।

दरअसल, विश्वनाथ सैमसन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में निराशा व्यक्त की कि उनके बेटे के 10 साल बर्बाद हो गए। उन्होंने पूर्व कप्तानों एमएस धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ-साथ पूर्व कोच राहुल द्रविड़ पर गंभीर आरोप लगाए कि उनके फैसलों ने संजू के अंतरराष्ट्रीय करियर को प्रभावित किया है।

विश्वनाथ सैमसन ने श्रीकांत के बयान पर भी किया पलटवार

उन्होंने कहा, 3-4 लोग हैं जिन्होंने मेरे बेटे के करियर के 10 साल बर्बाद कर दिए…धोनी जी, विराट जी, रोहित जी और कोच द्रविड़ जी जैसों ने मेरे बेटे के जीवन के 10 साल नष्ट कर दिये। असफलताओं के बावजूद, विश्वनाथ सैमसन ने बेटे की तारीफ की और कहा कि जितना अधिक उन्होंने उसे चोट पहुंचाई, संजू उतनी ही मजबूती से संकट से बाहर निकला।

इसके अलावा सैमसन के पिता ने पूर्व क्रिकेटर क्रिस श्रीकांत के कमेंट पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा जिस बात ने मुझे बहुत बुरी तरह आहत किया, वह तमिलनाडु के खिलाड़ी (क्रिस) श्रीकांत का कमेंट था। उन्होंने कहा, संजू ने किसके खिलाफ शतक बनाया? वह बांग्लादेश था। शतक तो शतक होता है। और उस आदमी ने बांग्लादेश के खिलाफ केवल 26 रन बनाए हैं। संजू ने शतक बनाया है और वह सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ जैसा क्लासिकल टच वाला खिलाड़ी है, कम से कम इसका सम्मान करें।

আরো ताजा खबर

7 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0...

यशस्वी जायसवाल का न्यूजीलैंड में धमाका, लगातार दूसरे मैच में भारत ए के लिए जड़ा शतक

Yashasvi Jaiswal (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे चार दिवसीय मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ने 138 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इससे पहले उन्होंने पिछले...

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0 की बढ़त

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: India defeated New Zealand by just 4 runs via DLS method (image via getty) शनिवार 7 नवंबर को वेलिंगटन में खेले गए दूसरे वनडे...

रणजी ट्रॉफी 2026-27 (फेज 1) में इन 3 बल्लेबाजों का रहा जलवा, देखें टॉप 3 रन-गेटर्स की लिस्ट

Ranji Trophy 2026-27 (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला चरण बल्लेबाजों के लिए काफी शानदार रहा है। टूर्नामेंट के शुरुआती चार राउंड में कई खिलाड़ियों ने...