Skip to main content

ताजा खबर

धोनी फैमिली ने एक बार फिर जीता फैंस का दिल, फ्लाइट में इस छोटी बच्ची से की प्यारी बातचीत, वायरल हुई वीडियो 

MS Dhoni (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और फिनिशिंग मास्टर कहे जाने वाले एमएस धोनी (MS Dhoni) के आए दिन कोई ना कोई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। तो वहीं इन दिनों धोनी का एक वीडियो काफी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में धोनी परिवार की सादगी ने क्रिकेट फैंस का दिल जीत दिला है।

वायरल वीडियो किसी फ्लाइट की है। इस वीडियो में एक छोटी बच्ची को धोनी के परिवार जिसमें पत्नी साक्षी और बेटी जीवा शामिल है, उसके साथ बातचीत करते हुए देखा जा सकता है। तो वहीं इस वीडियो को जिस इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, उन्होंने लिखा- कि उनकी बेटी के चौथे जन्मदिन पर धोनी के परिवार से मिलकर उसे सबसे बड़ा गिफ्ट मिला।

साथ ही इस यूजर ने लिखा कि धोनी की पत्नी से उनसे काफी जुड़ाव के साथ बातचीत करते हुई नजर आई। इस अनजान परिवार के प्रति धोनी परिवार के इस प्रकार की जैस्चर की सोशल मीडिया पर फैंस द्वारा काफी तारीफ की जा रही है। साथ ही धोनी की इस वायरल वीडियो पर फैंस तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।

देखें इंटरनेट पर धोनी की यह वायरल वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mrs.Nethra_DhanushGowda♾️ (@iamnethra_gowdaa)

IPL 2025 में खेलते हुए नजर आएंगे धोनी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार चैंपियन बनाने वाले धोनी, आईपीएल के आगामी सीजन में खेलते हुए नजर आने वाले हैं। साल 2020 में क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद, धोनी अब सिर्फ आईपीएल में ही खेलते हुए नजर आते हैं।

तो वहीं आईपीएल 2025 के लिए 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दाह में होने वाले ऑक्शन से पहले, सीएसके ने धोनी को चार करोड़ रुपए देकर अनकैप्ड खिलाड़ियों की श्रेणी में रिटेन किया गया है। खैर, अब देखने लायक बात होगी कि आईपीएल के आगामी सीजन में धोनी किस तरह का प्रदर्शन करते हैं। हालांकि, इन दिनों पर वह परिवार संग थाइलैंड में छुट्टियां मना रहे हैं।

আরো ताजा खबर

इंग्लैंड दौरे के बाद टी दिलीप की हो सकती है छुट्टी, टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ में बदलाव के संकेत

T Dilip (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच टी दिलीप का कार्यकाल इंग्लैंड दौरे के बाद समाप्त हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय...

श्रेयस अय्यर के समर्थन में उतरे वसीम जाफर, कहा ‘रातों-रात कोई खराब कप्तान नहीं बनता’

Shreyas Iyer(Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 4-0 की हार और उससे पहले आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से मिली शिकस्त के बाद, भारतीय कप्तान श्रेयस...

बिना एक भी टेस्ट या वनडे खेले अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, टी20 में बनाया यह अजीबोगरीब वर्ल्ड रिकॉर्ड

Abhishek Sharma (Image credit Twitter – X) शनिवार, 11 जुलाई को साउथैम्पटन के रोज बाउल में इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20आई मैच के दौरान भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने क्रिकेट...

क्रांति गौड़ ने लॉर्ड्स में रचा इतिहास, ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं, देखें वीडियो

Kranti Goud (Image credit Twitter – X) भारत की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे ऐतिहासिक महिला टेस्ट में शानदार गेंदबाजी करते हुए इतिहास रच...