Skip to main content

ताजा खबर

“धोनी ने मुक्का मारा…उन्हें ट्रॉफी चाहिए थी…” हरभजन सिंह ने किया बड़ा खुलासा, जब ‘कैप्टन कूल’ को आया था गुस्सा

धोनी ने मुक्का माराउन्हें ट्रॉफी चाहिए थी हरभजन सिंह ने किया बड़ा खुलासा जब कैप्टन कूल को आया था गुस्सा

MS Dhoni & Harbhajan Singh (Photo Source: Getty Images)

MS Dhoni Latest News: टीम इंडिया के पूर्व और वर्ल्ड कप विनर कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) को कैप्टन कूल भी कहा जाता है। हमने उन्हें फील्ड पर गुस्सा करते या खिलाड़ियों पर चिल्लाते बहुत कम या न के बराबर ही देखा है। लेकिन पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने एक बड़ा दावा किया है जिसे आप यकीन नहीं कर पाएंगे।

हरभजन सिंह ने बताया कि अपने शांत स्वभाव और शांत व्यवहार के लिए पहचाने जानें वाले एमएस धोनी ने इस साल की शुरुआत में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का अहम मैच हारने के बाद ड्रेसिंग रूम में जाते समय स्क्रीन पर गुस्से में मुक्का मारा था। हरभजन सिंह ने धोनी की कप्तानी में भारत और CSK के लिए खेला है। उनके इस बयान ने फैंस को चौंका दिया है।

धोनी ने स्क्रीन पर मारा मुक्का: हरभजन सिंह 

पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने 5 विकेट पर 218 रन बनाए थे। गेंदबाजी में उन्होंने CSK की टीम 7 विकेट को 191 रन पर ही रोक दिया था।

हरभजन ने घटना के बारे में बताया, “RCB जश्न मना रही थी और जिस तरह से उन्होंने जीत हासिल की, उसके कारण वे जश्न मनाने के हकदार थे। मैं ऊपर से पूरा दृश्य देख रहा था, क्योंकि मैं वहां मौजूद था।”

“CSK की टीम हाथ मिलाने के लिए लाइन में खड़ी थी। RCB को वहां पहुंचने में थोड़ी देर हो गई थी। जब तक RCB ने अपना जश्न खत्म किया, धोनी अंदर चले गए। ड्रेसिंग रूम से पहले जो स्क्रीन है, उसने उसपर मुक्का भी मारा। मैं ऊपर से देख रहा था, इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। जब आप जीतते हैं या हारते हैं तो ऐसा होता है।”

धोनी ट्रॉफी से साथ रिटायर होना चाहते थे: हरभजन सिंह 

“यह उनका (आरसीबी का) अधिकार है कि वे जश्न मनाएं, भले ही उन्हें तीन मिनट लगें। लेकिन वह (धोनी) चले गए। यही उनकी सोच थी…शायद उस दिन वह इतने शांत नहीं थे, शायद इसलिए कि ट्रॉफी के साथ रिटायर होने का उनका सपना टूट गया था।”

संभावना है कि 43 वर्षीय धोनी नए आईपीएल प्लेयर रेगुलेशन के बाद CSK द्वारा उन्हें रिटेन करने के लिए रास्ता साफ होने के बाद एक और सीजन के लिए वापसी करेंगे।

আরো ताजा खबर

इंग्लैंड बनाम भारत वनडे सीरीज के बाद, नंगे पैर प्रेमानंद महाराज जी के दर्शन करने वृंदावन पहुंचे विराट कोहली, देखें वायरल वीडियो 

Virat Kohli and Anushka Sharma (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड के खिलाफ हाल में तीन मैचों की वनडे सीरीज के समाप्त होने के बाद, अनुभवी भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली वृंदावन...

‘उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, यह क्रिकेट का हिस्सा है’ – बेंच पर बिठाए जाने पर वैभव सूर्यवंशी का बयान

Vaibhav Sooryavanshi Breaks Silence on Being Benched (image via BCCI/X) भारत के टी20आई मैचों के दौरान प्लेइंग XI में शामिल न किए जाने को लेकर हुई बहस के बाद वैभव...

ZIM vs IND: भारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए जिम्बाब्वे टीम का ऐलान, मधेवेरे और न्यामहुरी की हुई वापसी

ZIM vs IND: Zimbabwe Bring Back Madhevere and Nyamhuri for India T20I Series (image via getty) जिम्बाब्वे क्रिकेट ने 23 जुलाई से भारत के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की...

रवि शास्त्री ने चुनी ICC CWC 2027 के लिए भारतीय टीम, 4 चौंकाने वाले नामों ने खींचा ध्यान

Ravi Shastri Outlines India’s Ideal 15-Man Squad for the 2027 ODI World Cup (image via getty) भारत के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने 2027 आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के...