Skip to main content

ताजा खबर

“धोनी ने कप्तानी को लेकर मेरा माइंडसेट बदला” – CPL 2026 खिताब जीतने के बाद बोले मोईन अली

“धोनी ने कप्तानी को लेकर मेरा माइंडसेट बदला” – CPL 2026 खिताब जीतने के बाद बोले मोईन अली

Moeen Ali Credits MS Dhoni for Maiden CPL Triumph with Falcons (image via X)

हाल ही में मोईन अली की कप्तानी में एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स ने केंसिंग्टन ओवल, ब्रिजटाउन में खेले गए फाइनल में जमैका किंग्समेन को आठ विकेट से हराकर अपना पहला कैरेबियन प्रीमियर लीग खिताब जीता है।

जहां यह जीत फ्रेंचाइजी के लिए उनके तीसरे ही सीजन में एक ऐतिहासिक पल थी, वहीं मोईन ने अपनी कप्तानी की सफलता का काफी श्रेय चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) में एमएस धोनी के साथ काम करते हुए उनसे सीखीं कप्तानी की अहम लर्निंग्स को दिया।

मोईन, जिन्होंने 2021 से 2024 के बीच सीएसके के साथ आईपीएल के चार सीजन खेले थे और धोनी की कप्तानी में दो ट्रॉफी जीती थीं, उन्होंने बताया कि कैसे इस महान भारतीय कप्तान ने खेल के बारे में उनकी टैक्टिकल सोच को पूरी तरह से बदला।

इस बात ने कप्तानी को लेकर मेरी पूरी सोच ही बदल दी – मोईन

मोईन ने ‘सुपर ओवर पॉडकास्ट’ पर कहा, “मैंने एमएस से सीखा कि बहुत सारे अच्छे खिलाड़ियों के बजाय, सभी खिलाड़ियों को एक ही सोच के साथ आगे ले जाना कितना जरूरी है। सीएसके में अनुभवी खिलाड़ियों और युवा खिलाड़ियों का बहुत अच्छा तालमेल था। वहां बहुत ज्यादा मीटिंग्स नहीं होती थीं। एमएस धोनी कहते थे कि बैटिंग से जुड़ी मीटिंग्स प्रैक्टिस के दौरान ही होनी चाहिए। एक और बात जो मैंने उनसे सीखी, वह यह है कि टी20 में आम तौर पर आपके पास छह गेंदबाज होते हैं, और सवाल यह नहीं होता कि किससे गेंदबाजी करवानी है; बल्कि यह होता है कि किससे गेंदबाजी नहीं करवानी है। इस बात ने कप्तानी को लेकर मेरी पूरी सोच ही बदल दी।”

फाइनल मैच में मोईन की बेहतरीन कप्तानी का नजारा देखने को मिला। जमैका के माज सदाकत ने 58 गेंदों पर जबरदस्त 114 रन बनाए थे, लेकिन मोईन की बॉलिंग में बदलावों ने किंग्समैन को काबू में रखा। स्पिनर सुफयान मोकिम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 14 रन देकर 4 विकेट लिए और विरोधी टीम को 9 विकेट पर 170 रन पर रोक दिया था।

फाल्कन्स ने आसानी से लक्ष्य का पीछा करते हुए 16.4 ओवर में 2 विकेट पर 173 रन बनाए। आमिर जांगू (नाबाद 57*) और हसन नवाज (नाबाद 47*) की शानदार पारियों की बदौलत उन्होंने 20 गेंदें बाकी रहते हुए एक बड़ी जीत हासिल की थी।

यह भी पढ़ें – ‘कुछ नहीं बदला है, बस कॉन्ट्रैक्ट खत्म हुआ है’: नेशनल कॉन्ट्रैक्ट छिनने के बावजूद ODI WC खेलने के लिए तैयार हैं डेविड मिलर

আরো ताजा खबर

IPL 2027 से पहले अमित मिश्रा को दिल्ली कैपिटल्स ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Amit Mishra (Image Credit – Twitter/X) आईपीएल 2027 के शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स (DC) फ्रेंचाइजी, अपने सपोर्ट स्टाफ में एक के बाद एक बड़े बदलाव करती हुई नजर...

IND vs NZ: भुवनेश्वर जानते हैं कि ‘इस फॉर्मेट में कैसे डाॅमिनेट करना है’ – श्रेयस अय्यर

Bhuvneshwar kumar and Shreyas Iyer (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्टूबर, 2026 से पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आगाज होने वाला है। पहला...

Hardik Pandya की फ्रेश चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की मुश्किलें, IPL 2027 से बाहर होने पर भी मंडराया खतरा: रिपोर्ट्स 

Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की ताजा चोट ने टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स...

21 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Hardik Pandya की फ्रेश चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की मुश्किलें, IPL 2027 से बाहर होने पर भी मंडराया खतरा: रिपोर्ट्स भारतीय...