
Shivam Dube (Image Credit- Instagram)
ऑलराउंडर Shivam Dube ने IPL में दमदार प्रदर्शन कर टीम इंडिया में वापसी की थी, जिसके बाद इस खिलाड़ी ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 भी खेला था। दूसरी ओर अपने खेल के साथ-साथ दुबे फिटनेस को लेकर भी काफी फोकस हैं, इसी कड़ी में वो ब्रेक में भी खुद को फिट रखने में लगे हुए हैं।
काफी लंबे गैप के बाद वनडे क्रिकेट खेला था Shivam Dube ने
जी हां, Shivam Dube ने टीम इंडिया से डेब्यू तो साल 2019 में कर लिया था, लेकिन काफी जल्दी दुबे की टीम से छुट्टी भी हो गई थी। ऐसे में दुबे ने भारतीय टीम से अपना पहला वनडे मैच साल 2019 में खेला था, उसके बाद कुछ सालों तक उनका टीम में चयन नहीं हुआ और फिर उन्होंने सीधे साल 2024 में अपने करियर का दूसरा वनडे इंटरनेशल मैच खेला था। वैसे ये खिलाड़ी अभी तक टीम इंडिया से कुल 4 वनडे मैच खेल चुका है, जिसमें दुबे ने सिर्फ 25 रन बनाए हैं और 1 विकेट उनके खाते में आया है इन चार मैचों में।
Shivam Dube को ब्रेक में भी फिटनेस पर काम करना पसंद है
*अपने खेल के अलावा अपनी फिटनेस पर भी काफी काम करते हैं Shivam Dube
*इसी कड़ी में टीम इंडिया के ऑलराउंडर ने एक नई रील वीडियो की है शेयर
*नई रील वीडियो में दुबे मैदान पर फिटनेस पर काम करते हुए नजर आ रहे हैं।
*बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज की अभी से तैयारी कर रहे हैं शिवम।
आप भी देखो Shivam Dube की ये नई रील वीडियो
View this post on Instagram
A post shared by shivam dube (@dubeshivam)
अपने परिवार के साथ भी तस्वीरें शेयर करता है ये खिलाड़ी
View this post on Instagram
A post shared by shivam dube (@dubeshivam)
कुछ समय पहले धोनी को लेकर दिया था बयान
IPL में काफी समय से ऑलराउंडर शिवम दुबे CSK टीम का हिस्सा हैं, ऐसे में वो कई सारे मैच धोनी की कप्तानी में भी खेले हैं। इसी कड़ी में कुछ समय पहले दुबे ने एक बयान दिया था, जो माही से जुड़ा था। जहां शिवम दुबे ने कहा था कि धोनी बहुत बड़े खिलाड़ी हैं, ऐसे में वो अगर किसी दूसरे खिलाड़ी को जज कते हैं या उन्हें कुछ सीखाते हैं तो वो खिलाड़ी आत्मविश्वास से लबरेज हो जाता है। आगे दुबे ने कहा कि- ऐसे में मेरे खेल में सुधार भी धोनी के कारण हुआ है और हमेशा उनका फैन रहूंगा।
NZ vs IND: 5वें टी20 में भारत ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए रखा 192 रनों का लक्ष्य, किशन-अय्यर ने बनाई हाफ सेंचुरी
SA vs AUS 2026: 10 साल के लंबे इंतजार के बाद ICC टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 बना दक्षिण अफ्रीका!
NZ vs IND: T20 टीम के वो 3 खिलाड़ी जिन्हें भारतीय वनडे टीम में मौका मिलना चाहिए था
NZ vs IND 2026, 5th T20I: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, वरुण चक्रवर्ती को मिली टीम में जगह; देखें प्लेइंग XI

