
MS Dhoni (Image Credit- Twitter)
पूर्व भारतीय क्रिकेटर एमएस धोनी को लेकर बॉलीवुड सुपरस्टार जॉन अब्राहम का एक वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जॉन अब्राहम ने धोनी के साथ अपनी बॉन्डिंग के बारे में बात की है।
यह वीडियो अगस्त 2024 का है जब जॉन अब्राहम द रणवीर शो (टीआरएस) पॉडकास्ट में गए थे। इस पॉडकास्ट में जॉन से रणवीर ने युवा धोनी के साथ उन्होंने दोस्ती को लेकर कुछ सवाल किए। इसपर जॉन ने धोनी के साथ अपने दोस्ती को लेकर कुछ बातें बताई।
होस्ट रणवीर इलाहाबादिया ने बताया कि धोनी का हेयरस्टाइल जॉन अब्राहम से मिलता-जुलता है, जिनके भी जवानी के दिनों में लंबे बाल थे। जवाब में बॉलीवुड अभिनेता ने धोनी की तारीफ करते हुए कहा कि उनके पास उनके साथ सिर्फ अच्छी यादें हैं।
जॉन अब्राहम ने कहा, “वह (धोनी) बहुत प्यारा लड़का है। मेरे पास उसके बारे में कहने के लिए केवल अच्छी यादें और अच्छी बातें हैं, क्योंकि वह बहुत प्यारा है।”
क्या उम्मीद थी की धोनी बड़े खिलाड़ी बनेंगे?
रणवीर ने जब जॉन अब्राहम से पूछा कि क्या उन्होंने उस समय एमएस धोनी के बड़े खिलाड़ी बनने की उम्मीद की थी। उन्होंने कहा-
“उस समय मुझे पता था कि एमएस धोनी जितना अच्छा क्रिकेट खेलते हैं, उतना ही अच्छा मोटरसाइकिल भी चलाते हैं। वह मोटरसाइकिल बहुत अच्छी तरह चलाते हैं और उन्हें अपनी मोटरसाइकिलें बहुत पसंद हैं। हमारा जुड़ाव इसी बात पर आधारित था।”
लंबे बालों के बारे में अब्राहम ने कहा कि धोनी का यही हेयरस्टाइल रखना ” अच्छा और प्यारा” है। उन्होंने क्रिकेटरों और खिलाड़ियों की मानसिकता के बारे में भी बात की।
उन्होंने कहा-
“यदि आप सभी क्रिकेटरों और खिलाड़ियों को देखें तो उनका मन बहुत स्पष्ट होता है। वे केवल अपने खेल के बारे में चिंतित रहते हैं।”
View this post on Instagram
A post shared by 8B🌐 (@js2050_____)
आईपीएल 2025 में फिर दिखेगा धोनी का क्रेज
इस बार CSK ने ‘अनकैप्ड प्लेयर नियम के तहत धोनी को रिटेन किया है। इस तरह वह 2025 सीजन में एक बार फिर टीम के लिए खेलेंगे। हालांकि, यह सीजन धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है।
“This article is sourced from CricTracker’s feed”
‘पैट कमिंस का खेलना 50-50 है’: CSK-SRH ट्रेड डील पर पूर्व SRH बल्लेबाज का बड़ा दावा!
NZ vs IND 2026, 2nd ODI: दूसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए
NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें, भारत के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज से बाहर हुआ ये खिलाड़ी
CSK से अलग होने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े माइक हसी, इन भूमिकाओं में आएंगे नजर 

