Skip to main content

ताजा खबर

द हंड्रेड विमेन्स का एलिमिनेटर खेलने जा रही दीप्ति शर्मा ने लीक कर दिया टीम का प्लान! पढ़ें

द हंड्रेड विमेन्स का एलिमिनेटर खेलने जा रही दीप्ति शर्मा ने लीक कर दिया टीम का प्लान! पढ़ें

Deepti Sharma (Source X)

लगभग 1 महीने से खेला जा रहा द हंड्रेड विमेन्स टूर्नामेंट अब अपने अंत तक पहुँच चुका है। द हंड्रेड एक ऐसा टूर्नामेंट है जहां एक पारी 10 या 20 ओवर की नहीं बल्कि 100 गेंदों की होती है। वहीं गेंदबाज को 1 ओवर में बस 5 गेंद फेंकने होते हैं न की 6।

इस टूर्नामेंट से वेल्श फायर महिला टीम सीधे फाइनल में पहुंची है जो 18 अगस्त को खेला जाना है तो वहीं, ओवल इनविंसिबल्स महिला और लंदन स्पिरिट महिला टीम के बीच आज यानि 17 अगस्त को टूर्नामेंट का एलिमिनेटर मैच खेला जाना है। यह मुकाबला लंदन के केनिंगटन ओवल में खेला जाना है।

भारत के लिए यह मुकाबला इसलिए अहम है क्योंकि देश की बेटी और भारतीय महिला क्रिकेटर दीप्ति शर्मा लंदन स्पिरिट महिला टीम का हिस्सा हैं। उन्होनें इस टूर्नामेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और टीम को कुछ मौकों पर जीत भी दिलाई है।

द हंड्रेड विमेन्स 2024 में दीप्ति शर्मा ने अब तक 5 पारियों में 196 के औसत और 136.11 के स्ट्राइक रेट से 196 रन बनाए हैं और इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में आठवें स्थान पर मौजूद हैं। वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 6 मैचों में बस 7 विकेट के अपने नाम किए हैं।

अब उन्हें एलिमिनेटर मुकाबला खेलना है जो उनके करियर के अहम मुकाबलों में से एक है और वह जरूर इस मैच में अपना शानदार प्रदर्शन करने के बारे में सोच रही होंगी।

एलिमिनेटर मैच के लिए क्या है दीप्ति शर्मा का प्लान?

एलिमिनेटर से पहले, दीप्ति ने कहा कि लक्ष्य चीजों को सरल रखना और मैच जीतने के लिए अपनी योजना पर टिके रहना है। बता दें कि इस मैच का विजेता वेल्श फायर महिला टीम के साथ फाइनल खेलेगा। आइए जानें इस मैच से पहले दीप्ति शर्मा ने क्या बयान दिया-

“चूंकि हम इस टीम के खिलाफ तीसरा गेम खेलने जा रहे हैं, इसलिए मुझे पूरा यकीन है कि हमें क्या करना है और हमारी क्या योजनाएँ हैं; इस बारे में मैं बहुत स्पष्ट हूँ। बस चीजों को सिंपल रखना है, यही मैं हमेशा सोचती हूँ। हर गेम का आनंद लें और खुद को तैयार करें। यही मैंने पहले दिन से किया है।”

আরো ताजा खबर

रहाणे के रिटायरमेंट पर विराट कोहली का रिएक्शन, अजिंक्य को बताया टेस्ट का बेस्ट पार्टनर

Virat Kohli Ajinkya Rahane (Image credit Twitter – X) भारत के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने 30 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का ऐलान कर...

‘मुझे पक्का यकीन था कि मैं भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलूंगा’ श्रीलंका दौरे पर चुने जाने के बाद 33 साल के सारांश जैन का बड़ा बयान

Saransh Jain (Image credit Twitter – X) 33 वर्षीय स्पिन ऑलराउंडर सरांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष और धैर्य का नतीजा है। श्रीलंका के खिलाफ...

इंग्लैंड ने टेस्ट में जो रूट को नया कप्तान और स्टीफन फ्लेमिंग को कोच नियुक्त किया

Joe Root & Stephen (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने अपनी पुरुष टेस्ट टीम के लिए बड़ा फैसला लिया है। अनुभवी बल्लेबाज जो रूट...

AUS vs BAN 2026: स्कॉट बोलैंड के साथ और टेस्ट मैच खेलने में मजा आएगा – जोश हेजलवुड

Josh Hazlewood and Scott Boland (Image Credit- Twitter X) बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का...