Skip to main content

ताजा खबर

द हंड्रेड के फाइनल में Yusuf Dikec की नकल करते हुए नजर आए Kieron Pollard, देखें वायरल फोटो

द हंड्रेड के फाइनल में Yusuf Dikec की नकल करते हुए नजर आए Kieron Pollard, देखें वायरल फोटो

Kieron Pollard and Yusuf Dikec (Image Credit- Twitter X)

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) द हंड्रेड 2024 के फाइनल में, पेरिस ओलंपिक में शूटिंग में सिल्वर मेडल जीतने वाले टर्किश शूटर यूसुफ डिकेक (Yusuf Dikec) की नकल करते हुए नजर आए हैं, जिसकी फोटो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

बता दें कि पोलार्ड ने यह नकल फाइनल मैच में ओवल Oval Invincibles की पारी के दौरान, डोनावर फरेरा का कैच लपकने के बाद करते हुए नजर आए हैं। फरेरा का कैच लपकने के बाद पोलार्ड ने शूट करते हुए अंदाज में विकेट को सेलेब्रेट किया।

तो वहीं जैसे ही पोलार्ड ने यह किया, तो फैंस उनकी तुलना ओलंपिक मेडलिस्ट यूसुफ डिकेक से करने लगे। गौरतलब है कि हाल में ही समाप्त हुए ओलंपिक में यूसुफ ने उस समय सभी को चौंका दिया था, जब वे शूटिंग के दौरान बिना कोई शूटिंग सामग्री लिए हुए सिर्फ एक हाथ में शूटिंग गन और दूसरा हाथ बड़े ही आराम से पैंट में रखते हुए खेलते हुए नजर आए थे। यूसुफ की इस शांत मुद्रा का ओलंपिक में हर कोई फैन हो गया था। साथ ही उन्होंने सिल्वर मेडल को भी अपने नाम किया था।

देखें कीरोन पोलार्ड की यह फोटो

Oval Invincibles ने जीता द हंड्रेड 2024 का खिताब

दूसरी ओर, मैच के बारे में जानकारी दें तो लंदन के लाॅर्ड्स मैदान पर खेले गए इस मैच में पोलार्ड की टीम साउदर्न ब्रेव को 17 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए Oval Invincibles ने निर्धारित 100 गेंदों में 9 विकेट के नुकसान पर कुल 147 रन बनाए। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज विल जैक ने 37, सैम करन और जाॅर्डन काॅक्स ने 25-25 रनों की पारी खेली, तो टाॅम करन ने 24 रन बनाए।

इसके बाद, जब साउदर्व ब्रेव Oval Invincibles से मिले 148 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह 7 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 130 रन ही बना सकी और मैच में उसे 17 रनों से हार का सामना करना पड़ा। मुकाबले में पोलार्ड 4 गेंदों में बिना कोई रन बनाए आउट हो गए थे।

আরো ताजा खबर

AUS vs BAN 2026: स्कॉट बोलैंड के साथ और टेस्ट मैच खेलने में मजा आएगा – जोश हेजलवुड

Josh Hazlewood and Scott Boland (Image Credit- Twitter X) बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का...

30 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. दलीप ट्रॉफी 2026: क्या 23 अगस्त से शुरू हो रहे टूर्नामेंट में खेलेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा? यहां जानें भारतीय क्रिकेट के...

SM Trends: 30 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने टेस्ट टीम की कमान एक बार फिर से अनुभवी जो रूट के हाथों में सौंपी है, जबकि टेस्ट टीम का...

दलीप ट्रॉफी 2026: क्या 23 अगस्त से शुरू हो रहे टूर्नामेंट में खेलेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा? यहां जानें

Rohit Sharma and Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के दो सबसे बड़े सितारे रोहित शर्मा और विराट कोहली इस साल होने वाली दलीप ट्रॉफी 2026 में...