Skip to main content

ताजा खबर

द हंड्रेड ऑक्शन में बड़ा उलटफेर, हारिस रऊफ और शादाब खान पहले राउंड में रहे अनसोल्ड

Haris Rauf (Image credit Twitter - X)
Haris Rauf (Image credit Twitter – X)

दा हंड्रेड  के पहले मेन्स ऑक्शन में एक बड़ा चौंकाने वाला नतीजा देखने को मिला। अनुभवी तेज गेंदबाज हारिस रऊफ़ पहले राउंड में बिना किसी बोली के अनसोल्ड रह गए। टी20 क्रिकेट में उनके लंबे अनुभव और दुनिया भर की लीगों में खेलने के बावजूद किसी भी फ्रेंचाइजी ने उन पर बोली नहीं लगाई, जिससे कई क्रिकेट फैंस हैरान रह गए।

यह ऐतिहासिक ऑक्शन पिकाडिली लाइट्स में 12 मार्च को आयोजित किया गया। हारिस रऊफ की बेस प्राइस 1 लाख पाउंड रखी गई थी और वह पहले राउंड में ऑक्शन में आने वाले पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी थे। लेकिन जब उनका नाम सामने आया तो फ्रेंचाइजी की तरफ से कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई दी और अंत में वह बिना बिके रह गए। इससे पहले वह वेल्श फायर के लिए खेल चुके हैं।

रऊफ के बाद स्पिन ऑलराउंडर शादाब खान भी पहले राउंड में अनसोल्ड रहे। उनकी बेस प्राइस भी 1 लाख पाउंड थी। हाल ही में खत्म हुए आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में वह खास असर नहीं छोड़ पाए, जिसका असर शायद ऑक्शन में भी देखने को मिला।

कुछ खिलाड़ियों को निराशा, तो कुछ को मिली नई टीम में बड़ी डील

अगर टी20 रिकॉर्ड की बात करें तो हारिस रऊफ अब तक 264 टी20 मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 361 विकेट लिए हैं और उनका औसत 21.93 रहा है। उनका स्ट्राइक रेट 15.50 और इकॉनमी 8.43 है। वहीं शादाब खान ने 342 टी20 मैचों में 3723 रन बनाए हैं और 368 विकेट भी लिए हैं।

हालांकि, ऑक्शन में कुछ पाकिस्तानी खिलाड़ियों को सफलता भी मिली। मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक को बर्मिंघम फीनिक्स ने 1.40 लाख पाउंड में अपनी टीम में शामिल किया। उनके लिए ट्रेंट रॉकेट्स ने भी बोली लगाई थी, लेकिन आखिर में बर्मिंघम की टीम बाजी मार ले गई।

इसके अलावा स्पिनर अबरार अहमद को सनराइजर्स लीड्स ने 1.90 लाख पाउंड में खरीदा। उनके लिए भी कई टीमों के बीच कड़ी बोली लगी। टी20 वर्ल्ड कप में अबरार ने चार मैचों में छह विकेट लिए थे और उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था।

कुल मिलाकर ऑक्शन में कुछ खिलाड़ियों को निराशा हाथ लगी, तो कुछ को बड़ी कीमत पर नई टीम मिल गई। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस लीग में ये खिलाड़ी कैसा प्रदर्शन करते हैं।

আরো ताजा खबर

‘खेल आपको हमेशा याद रखेगा’ – लियोनेल मेस्सी के संन्यास पर युवराज सिंह और कुलदीप यादव का ट्रिब्यूट

Yuvraj Singh, Kuldeep Yadav(Image credit Twitter – X) फुटबॉल की दुनिया के महानतम खिलाड़ियों में शामिल लियोनेल मेसी ने अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम से संन्यास का ऐलान कर दिया है।...

IPL 2027 में मुंबई इंडियंस के कोच बने रहेंगे महेला जयवर्धने, हार्दिक पांड्या का भी टीम में टिकना तय!

Mahela Jayawardene Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) मुंबई इंडियंस IPL 2027 से पहले अपने कोचिंग स्टाफ में बड़े बदलाव करने के मूड में नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक,...

पाकिस्तान क्रिकेट में फिर मचा घमासान: टेस्ट टीम में बदलाव से नाराज मिस्बाह-उल-हक का चयन समिति से इस्तीफा

Misbah-ul-Haq (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान क्रिकेट में इन दिनों लगातार बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में लगातार दो हार के बाद...

AFG vs IND: टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित: संजू सैमसन की वापसी, बुमराह की उपलब्धता फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर

AFG vs IND: India Unveil Squad for Afghanistan T20Is (image via getty) 1 सितंबर को, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20आई...