
Suryakumar Yadav (Photo Source: Twitter)
भारतीय टीम अब आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के सुपर 8 राउंड के मैच खेलने के लिए वेस्टइंडीज पहुंच गई है। सभी ग्रुप मैच अमेरिका में खेलने वाली टीम इंडिया बल्लेबाजी में खास अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई, इसका सबसे बड़ा कारण यह था कि पिच बल्लेबाजी के लिए बिल्कुल भी अनुकूल नहीं थी। अब टी20 रैंकिंग में दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव का बयान इस वक्त वायरल हो रहा है।
सूर्या ने कहा कि ऐसी पिचों पर रन बनाने के लिए आपको परिस्थितियों के मुताबिक अपनी बल्लेबाजी में बदलाव करना होगा। भारतीय टीम के सुपर8 मैच क्रमशः बारबाडोस, एंटीगुआ और सेंट लूसिया में होंगे, जहां की पिचें रन बनाने के लिए थोड़ी आसान हो सकती हैं। भारत का पहला सुपर 8 मैच 22 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ होगा। फिर अगला मैच बांग्लादेश और फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला जाएगा।
सुपर 8 मैच से पहले बल्लेबाजी पर सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान
सूर्यकुमार यादव पिछले दो साल से टी20 में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज हैं। लेकिन टी20 वर्ल्ड कप के शुरुआती दो मैचों में उनका बल्ला शांत रहा। बस अमेरिका के खिलाफ मैच में सूर्यकुमार 59 रन बनाकर नाबाद लौटे और भारत को जीत दिलाई। जब भारत का स्कोर 10 रन पर 2 विकेट था तब सूर्य ने अपने बड़े शॉट्स पर लगाम लगाते हुए संयमित पारी खेली।
नतीजन सूर्यकुमार ने न्यूयॉर्क की मुश्किल पिच पर अमेरिका के खिलाफ नाबाद अर्धशतक लगाया। तीन विकेट जल्दी गिरने के बाद सूर्यकुमार यादव ने संयमित पारी खेलते हुए 49 गेंदों पर नाबाद 50 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
अफगानिस्तान के खिलाफ सुपर 8 मैच से पहले बारबाडोस में टीम के अभ्यास सत्र के बाद अपनी टिप्पणी में, सूर्यकुमार यादव ने कहा कि “यदि आप पिछले एक-दो वर्षों से नंबर एक पर हैं, तो आपको विभिन्न परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। आपको यह जानना होगा कि कैसे खेलना है, इसमें आपको टीम की जरूरतों के अनुसार खेलना होगा। यह आपको एक बेहतर बल्लेबाज बनाता है और मैं यही करने की कोशिश करता हूं। जब पिच पर कोई गति नहीं होती है और जब प्रतिद्वंद्वी आपके खेलने की शैली को जानता है, तो आपके लिए रन बनाना आसान नहीं होता है। उस समय बड़ी पारी खेलने के लिए बहुत ही समझदारी से बल्लेबाजी करनी होती है।”
बलात्कार के आरोप में घिरे क्रिकेटर Abhishek Porel गिरफ्तार, कलकत्ता हाईकोर्ट ने दिया था आदेश
“Rishabh Pant को अपना स्वाभाविक खेल ही खेलना चाहिए” – टेस्ट सीरीज से पहले दीप दासगुप्ता ने पंत का किया समर्थन
NAM vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने किया नामीबिया दौरे के लिए टीम का ऐलान, ब्योर्न फॉर्च्यून संभालेंगे कप्तानी
11 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

