Skip to main content

ताजा खबर

दो महीने बाद गेंदबाजी करते दिखे Jasprit Bumrah, नेट्स में देखने लायक थी रफ्तार

Jasprit Bumrah (Image Credit- Instagram)

Jasprit Bumrah आखिरी बार टीम इंडिया से टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेलते हुए दिखे थे, उसके बाद से ये खिलाड़ी सिर्फ आराम ही कर रहा है। इस बीच बुमराह अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं, साथ ही एड शूट के अलावा इवेंट में भी नजर आ रहे हैं। वहीं अब उन्होंने इंस्टा पर नई रील वीडियो शेयर की है, जिसमें वो पुराना काम करते हुए दिख रहे हैं।

घरेलू क्रिकेट भी नहीं खेल रहा ये खिलाड़ी

दूसरी ओर Jasprit Bumrah घरेलू क्रिकेट भी नहीं ले रहे हैं, जिसका कारण है न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज। ऐसे में बोर्ड इस तेज गेंदबाज का वर्कलोड नहीं बढ़ाना चाहता है, साथ ही ये बुमराह का बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलना भी पक्का नहीं है।

Jasprit Bumrah को याद आ गया वो एक क्रिकेटर भी हैं

*लंबे समय बाद Jasprit Bumrah गेंदबाजी करते हुए नजर आए।
*नई रील वीडियो में बुमराह नेट्स में रफ्तार के साथ गेंदबाजी करते हुए दिखे।
*लाल गेंद से की खिलाड़ी ने गेंदबाजी, एक बार फिर दिखे अपनी पुरानी लय में।
*रील वीडियो के कैप्शन में बुमराह ने कैप्शन में लिखा- Punjabi aa Gaye Oye

ये वीडियो शेयर किया है Jasprit Bumrah ने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by jasprit bumrah (@jaspritb1)

तेज गेंदबाज का एक बयान हुआ था काफी वायरल

हाल ही में बुमराह एक इवेंट में पहुंचे थे, इस दौरान उनसे पूछा गया था कि उन्हें किस बल्लेबाज को गेंदबाजी करना मुश्किल है। जिसका बुमराह ने बड़ा ही मजेदार जवाब दिया था, जो काफी वायरल हुआ था। तेज गेंदबाज ने कहा था कि-  मैं इस सवाल का एक काफी अच्छा जवाब देना चाहता हूं, सच बात ये है कि मैं नहीं चाहता कि कोई मेरे दिमाग पर हावी हो और मैं सभी बल्लेबाजों की इज्जत करता हूं। आगे बुमराह ने कहा था कि- लेकिन मन ही मन मैं खुद से कहता हूं कि अगर मैं अपना काम अच्छे से करूंगा तो दुनिया में कोई भी नहीं है जो मुझे रोक सके और मैं विरोधी की बजाय खुद को देखता हूं हर चीज पर मेरा कंट्रोल है। साथ ही उन्होंने कहा था कि- अगर मैं खुद को सबसे अच्छा मौका देता हूं, तो बाकी सभी चीजें अपने आप ठीक हो जाएंगी।

आप भी सुनो रफ्तार के सौदागर का बयान

Jasprit Bumrah on batters tough to bowl to. 🙇‍♂️

– Bumrah with a Boom answer! pic.twitter.com/xd06WahoHu

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) August 29, 2024

আরো ताजा खबर

BAN vs WI: मुश्फिकुर रहीम ने पूरे किए 7,000 टेस्ट रन, ऐसा करने वाले इकलौते बांग्लादेशी बल्लेबाज

BAN vs WI: Veteran Mushfiqur Rahim Reaches Historic 7,000 Test Runs on Day 5 in Sylhet (image via getty) सोमवार, 9 नवंबर को अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम (Mushfiqur Rahim) ने...

SM Trends: 9 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) दीपावली के एक दिन बाद, भारतीय टी20 टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही...

IPL 2027: ऑक्शन से पहले हुए सभी कन्फर्म्ड ट्रेड्स, देखें खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

IPL 2027: Full list of confirmed trades ahead of the auction (image via X) आईपीएल 2027 के मिनी-ऑक्शन के करीब आते ही, फ्रेंचाइजियां ट्रेडिंग विंडो के जरिए अपनी टीम के...

SMAT 2026: दिल्ली ने की स्क्वाॅड की घोषणा, हर्षित राणा और मयंक यादव को मिली जगह

Harshit Rana and Mayank Yadav (Image Credit- Twitter X) दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) ने आगामी घरेलू टी20 टूर्नामेंट, सैयद मुश्ताक अली ट्राॅफी के लिए 16 सदस्यीय टीम की...