Skip to main content

ताजा खबर

“दूसरे टी20 मैच के बाद वह मेरे कमरे में आए और मुझसे पूछा कि…..”- तिलक की शतकीय पारी पर बोले SKY

Tilak Verma & SKY (Photo Source: Getty)

दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच चार मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट्स पार्क में खेला गया। इस मैच में तिलक वर्मा ने नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक लगाया। वहीं मैच जीतने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार ने तिलक वर्मा की शतकीय पारी को लेकर बड़ा खुलासा किया।

तीसरा टी20 मैच जीतने के बाद बताया कि तिलक वर्मा को नंबर तीन पर भेजने के पीछे कोई अलग मकसद नहीं था, बल्कि तिलक वर्मा खुद चाहते थे कि वे नंबर तीन पर अच्छा प्रदर्शन कर सकें। तिलक वर्मा ने पहले दो मैचों में भी रन बनाए, लेकिन बड़ी पारियां नहीं खेल पाए। उन मैचों में वे नंबर चार पर खेल रहे थे। ऐसे में जब तीसरे मैच में पहले ओवर की दूसरी गेंद पर संजू सैमसन का विकेट गिरा तो नंबर तीन पर सूर्या ने तिलक वर्मा को भेजा।

Tilak Verma की शतकीय पारी को लेकर Surykumar Yadav ने दिया बड़ा बयान

तिलक वर्मा ने अपने कप्तान के इस फैसले को सही साबित किया और शानदार शतक लगाया। सेंचुरियन में सेंचुरी जड़ने वाले तिलक वर्मा को लेकर कप्तान सूर्या ने कहा, “तिलक वर्मा के बारे में मैं क्या कह सकता हूं। दूसरे टी20 मैच (गकबेर्हा) के बाद वह मेरे कमरे में आए, मुझसे पूछा कि क्या वह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं?

मैंने उससे कहा कि आज उसका दिन है और उसे इसका लुत्फ उठाना चाहिए। मैं जानता था कि वह क्या करने में सक्षम है और उसके लिए बहुत खुश हूं। वह निश्चित रूप से आगे चलकर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेगा (मुस्कुराता है)। उसने इसके लिए कहा, उसने ऐसा किया। उसके परिवार के लिए बहुत खुश हूं।”

वहीं इस मैच को लेकर SKY ने कहा कि, इस जीत के साथ और टीम के प्रदर्शन से बहुत खुश हूं। हमने टीम मीटिंग में जिस बारे में बात की थी, हमने उसी तरह का क्रिकेट खेला, जिस पर हमने चर्चा की थी। यही हम उन्हें करने के लिए कह रहे थे। वे अपनी फ्रेंचाइजी के लिए ऐसा करते हैं, वे नेट्स में ऐसा करते हैं। जिस तरह से चीजें चल रही हैं, उससे बहुत खुश हूं।

আরো ताजा खबर

7 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0...

यशस्वी जायसवाल का न्यूजीलैंड में धमाका, लगातार दूसरे मैच में भारत ए के लिए जड़ा शतक

Yashasvi Jaiswal (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे चार दिवसीय मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ने 138 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इससे पहले उन्होंने पिछले...

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0 की बढ़त

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: India defeated New Zealand by just 4 runs via DLS method (image via getty) शनिवार 7 नवंबर को वेलिंगटन में खेले गए दूसरे वनडे...

रणजी ट्रॉफी 2026-27 (फेज 1) में इन 3 बल्लेबाजों का रहा जलवा, देखें टॉप 3 रन-गेटर्स की लिस्ट

Ranji Trophy 2026-27 (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला चरण बल्लेबाजों के लिए काफी शानदार रहा है। टूर्नामेंट के शुरुआती चार राउंड में कई खिलाड़ियों ने...